लाइव न्यूज़ :

बेटी सुहाना नहीं शाहरुख खान के बेटे आर्यन करने वाले हैं बॉलीवुड में डेब्यू, करण जौहर करेंगे फिल्म में लॉन्च!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2019 15:16 IST

पहले कहा जा रहा था कि सुहाना बॉलीवुड में दस्तक देंगीं लेकिन अब लग रहा है कि उनके पहले भाई आर्यन अपना डेब्यू करेंगे।

Open in App

बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे एक के बाद एक सिने जगत में अपने कदम रख रहे हैं। सारा अली, जाह्नवी कपूर के बाद अब शाहरुख खान की बेटे आर्यन खान जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। पहले कहा जा रहा था कि सुहाना बॉलीवुड में दस्तक देंगीं लेकिन अब लग रहा है कि उनके पहले भाई आर्यन अपना डेब्यू करेंगे। आर्यन की सोशल मीडिया पर चाहने वालों की लिस्ट भी बहुत लंबी है। इससे साफ है कि फैंस उनको पर्दे पर देखने के लिए कितना बेताब हैं।

जबकि कुछ समय पहले ही फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐसी इच्छा जताई थी कि वो शाहरुख के दोनों बच्चों को लॉन्च करने के लिए बेताब हैं। जिसके बाद से आर्यन के बॉलीवुड में आने की बातें होनें लगी थीं। अब ऐसा लग रहा है कि करण जौहर वाकई ऐसा करने जा रहे हैं।  खबरों के मुताबिक, करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म तख्त में आर्यन खान उन्हें असिस्ट करेंगे, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मल्टीस्टारर इस फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका हैं।

जबकि शाहरुख से जब आर्यन के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में हाल ही में पूछा गया था तो एक्टर  ने कहा था कि उनका बेटा हीरो नहीं बल्कि फिल्में बनाना चाहते हैं। इसकी वह अमेरिका में ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।आर्यन खान जब भी कोई तस्वीर शेयर करते हैं फैंस उन्हें हमेशा पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हैं। आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख़ खानकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस