लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पहुंचे शाहरुख खान, कई साल पहले की थी 'जब तक है जान' की शूटिंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 25, 2023 16:30 IST

कश्मीर में शाहरुख का बेहतरीन स्वागत हुआ है। उनके आने पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया गया। साथ ही शॉल भी गिफ्ट किया गया। कश्मीर के सोनामर्ग में शाहरुख 'डंकी' की शूटिंग करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग आरम्भ कर दी है।इससे पहले वे 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए कश्मीर आए थे।फिल्म पर काम करने के लिए वे कश्मीर पहुंचे हैं।

जम्मू: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग आरम्भ कर दी है। इससे पहले वे 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए कश्मीर आए थे। फिल्म पर काम करने के लिए वे कश्मीर पहुंचे हैं। कश्मीर में शाहरुख का बेहतरीन स्वागत हुआ है। उनके आने पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया गया। साथ ही शॉल भी गिफ्ट किया गया। कश्मीर के सोनामर्ग में शाहरुख 'डंकी' की शूटिंग करेंगे। 

सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो भी वायरल हो गए हैं। इनमें सुपरस्टार को ब्लैक आउटफिट पहने देखा जा सकता है। एक वीडियो में शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। उनके गले में ब्राउन रंग का शॉल है। दूसरे वीडियो में शाहरुख खान को अपनी कार से उतरते देखा जा सकता है। बाहर आते ही उनके गले में शॉल डाली जाती है। फिर उन्हें ढेरों फूल दिए जाते हैं।

शाहरुख इस समय 'डंकी' की शूटिंग कर रहे हैं। किंग खान कश्मीर में 'डंकी' के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हर तरफ से लाइक और कमेंट्स की झड़ी लग गई है। जहां उनके एक फैन ने लिखा: 'वी लव यू सर', वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपका तो जलवा ही अलग है।' सुपरस्टार कई सालों के बाद यहां अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। 

इससे पहले आखिरी बार किंग खान ने यहां 'जब तक है जान' की शूटिंग की थी। शाहरुख खान का वीडियो यहां से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें अपनी टीम के साथ भारी सुरक्षा के बीच वो नजर आ रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में शाहरुख अपने गले में जो शॉल पहने दिखाई दे रहे हैं, वह सुपरस्टार का स्वागत करने के लिए होटल के कर्मचारियों ने उन्हें तोहफे में दिया। 

ये पहली बार है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। इससे पहले एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि उनकी फिल्म का नाम गधा होगा। लेकिन जिस तरह से देश का एक हिस्सा भारत में गधे का उच्चारण करता है, वो 'डंकी' है। उन्होंने कहा कि ये हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक श्री राजू हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म है। 

इसे बहुत ही शानदार लेखक अभिजात जोशी ने लिखा है। ये उन लोगों की कहानी है जो घर वापस आना चाहते हैं। फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने आगे बताया था, 'डंकी' एक कामिक फिल्म है। हिरानी की फिल्में हमेशा कामेडी और देश के बारे में बहुत सारी भावनाओं का मिश्रण होती हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?