लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ के सामने शाहरुख खान ने कहा-'रिश्ते में तो हम तुम्हारे...'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2019 08:31 IST

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने हाल ही में एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था

Open in App

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने हाल ही में एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था. अब दोनों का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह एक टीजर है और इसे शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शेयर किया है. इसमें दोनों सुपरस्टार बातचीत और मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

शाहरुख इसमें बिग बी का फेमस डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे...' बोलते दिखते हैं, लेकिन अमिताभ के सामने डायलॉग को पूरा करने के लिए 'बाप' शब्द को कहने से हिचकिचाते हैं. ऐसे में अमिताभ उनके हावभाव देखकर खुद ही डायलॉग पूरा करते हुए आखिरी शब्द भी कहते हैं. इसके बाद शाहरुख डिमांड करते हैं कि वह अमिताभ के साथ गाना चाहते हैं.

फिर दोनों 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' गाते हैं. हालांकि, अमिताभ उन्हें टोकते हैं कि वह सुर में नहीं गा रहे हैं और फिर दोनों के बीच मजेदार बहस होती है. बातों-बातों में बिग बी बताते हैं कि वह किंडरगार्टन से ही एक्टिंग करते आ रहे हैं और उन्होंने एक बार चिकन का किरदार निभाया था.  

इस पर शाहरुख उनके मजे लेते हैं. वीडियो के अंत में अमिताभ गुस्से में पूछते हैं कि प्रोड्यूसर कहां है? उसे पकड़कर पीटना चाहिए. इस पर किंग खान मासूमियत से जवाब देते हैं, ''सर मैं ही प्रोड्यूसर हूं.'' वास्तव में, यह वीडियो अमिताभ और तापसी पन्नू की अगली फिल्म 'बदला' के प्रमोशन से संबंधित है. इस फिल्म को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है.

टॅग्स :शाहरुख़ खानअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?