लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की 'डंकी' के सामने 'पठान' और 'जवान' से आगे निकलने की चुनौती, एडवांस बुकिंग से कमाए इतने

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 17, 2023 18:04 IST

टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर शुरुआती दिन के लिए डंकी की अग्रिम बुकिंग संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 16 से 17 दिसंबर के बीच इसके 30 हजार से अधिक टिकट बुक किए गए हैं। अग्रिम बुकिंग से 'डंकी' अब तक 1.4 करोड़ कमाई कर चुकी है। अब तक कुल 36 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है'पठान' और 'जवान' से आगे निकलने की चुनौती'डंकी' के सामने एक और बड़ी चुनौती प्रभास की 'सालार' है

Dunki vs Jawan & Pathaan: शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म 'डंकी'  21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। राजकुमार हिरानी की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.4 करोड़ की अच्छी कमाई कर ली है। लेकिन 'डंकी' के सामने सबसे बड़ी चुनौती शाहरुख की पिछली दो फिल्मों जवान और पठान से आगे निकलने की है। 

'डंकी' के सामने एक और बड़ी चुनौती प्रभास की 'सालार' है। प्रभास की 'सालार' 22 दिसंबर को रिलीज होनी है। शाहरुख खान की  'डंकी'   85 करोड़ के बेहद सीमित बजट पर बनी है। ऐसे में इसके लिए मुनाफा कमाना कोई बड़ी बात नहीं होना चाहिए लेकिन जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जो गदर काटा था उससे पार जाना आसान नहीं होगा। 

टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर शुरुआती दिन के लिए डंकी की अग्रिम बुकिंग संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 16 से 17 दिसंबर के बीच इसके 30 हजार से अधिक टिकट बुक किए गए हैं। अग्रिम बुकिंग से 'डंकी' अब तक 1.4 करोड़ कमाई कर चुकी है। अब तक कुल 36 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

हालांकि 'डंकी' एक बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्म है जबकि शाहरुख की पिछली दो फिल्में जवान और पठान एक्शन फिल्में थीं। एटली द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म जवान ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 40.75 करोड़ की कमाई की थी। 

शाहरुख की पठान की बात करें तो  बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म ने 2.01 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की साल की तीसरी रिलीज के लिए 'पठान' और 'जवान' से आगे निकलना एक कठिन चुनौती होगी।

जहां 'पठान' को गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया गया था वहीं जवान 'जन्माष्टमी' पर रिलीज हुई। अब, डंकी भले ही त्योहार के दिन रिलीज न हो, लेकिन क्रिसमस और नए साल के आसपास इसे निश्चित रूप से फायदा होने की उम्मीद की जा रही है। 

इन सबके बीच रणबीर कपूर की एनिमल अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत एनिमल ने भारत में 500 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि इसकी वैश्विक स्तर पर कुल कमाई 800 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी। 'एनिमल' अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। यह भी डंकी के प्रदर्शन को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है।  

टॅग्स :शाहरुख खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!