लाइव न्यूज़ :

'जवान' की रिलीज से पहले तिरुपति दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान, बेटी सुहाना और नयनतारा भी रहीं मौजूद

By अंजली चौहान | Updated: September 5, 2023 11:08 IST

गुरुवार को जवान की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान और सह-कलाकार नयनतारा के साथ तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए मंगलवार को पहुंचेउनके साथ बेटी सुहाना और नयनतारा भी मौजूद रहीं7 सितंबर को जवान रिलीज होने वाली है

तिरुपति: बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी सुहाना और एक्ट्रेस नयनतारा भी मौजूद रही। गौरतलब है कि आज शाहरुख खान तिरुपति के  श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिस पर फैन्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

इस दौरान जवान की एक्ट्रेस नयनतारा के पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन भी उनके साथ नजर आए। शाहरुख खान का तिरूपति वीडियो मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही तिरूपति से शाहरुख की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। शाहरुख ने छोटा कुर्ता और सुनहरे बॉर्डर वाला मैचिंग स्टोल पहनकर मंदिर में प्रार्थना की।

इस दौरान मंदिर के बाहर भक्तों को फ्लाइंग किस दी और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया. सफेद सलवार-कमीज पहने सुहाना खान ने अपने पिता का हाथ पकड़ रखा था। मंदिर दर्शन के लिए नयनतारा और विग्नेश ने भी सफेद पोशाक पहनी हुई थी।

मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान किसी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। पिछले महीने, शाहरुख खान को चेन्नई में जवान के ऑडियो लॉन्च से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करते देखा गया था।

हालाँकि, यह मंदिर में उनकी पहली यात्रा नहीं थी। इससे पहले उन्होंने इस साल जनवरी में 'पठान' की रिलीज से पहले वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

कब रिलीज हो रही जवान?

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के बाद अब जवान सिनेमाघरों में जल्द आने वाली है। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

एटली द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और रिधि डोगरा सहित अन्य कलाकार हैं।

यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जवान को लेकर निर्माताओं की उम्मीदें कही अधिक है क्योंकि निर्माता पठान फिल्म की तरह ही इसके भी सुपर हिट होने की उम्मीद कर रहे हैं। 

टॅग्स :शाहरुख खानTirupatiबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!