लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की 'जवान' ने विदेशों में भी की बंपर कमाई, अब तक कुल 377 करोड़ रुपये बटोरे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 2, 2023 17:58 IST

शाहरुख की जवान को सबसे ज्यादा प्यार खाड़ी देशों में मिला है। खाड़ी देशों में यह 15.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इससे पहले शाहरुख की ही पठान ने 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई खाड़ी देशों में की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म जवान का जलवा बरकरारजवान ने विदेशों में भी बंपर कमाई की हैइसकी विदेशी कुल कमाई 377 करोड़ रुपये हो गई

Jawan box office collections: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म जवान का जलवा बरकरार है। देश में सफलता के कई कीर्तिमान बनाने के साथ-साथ जवान ने विदेशों में भी बंपर कमाई की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए जवान ने अपने चौथे सप्ताहांत में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की शानदार कमाई की है। इससे इसकी विदेशी कुल कमाई 45.40 मिलियन अमेरिकी डॉलर (377 करोड़ रुपये) हो गई। 

 पिछले सप्ताह की तुलना में चौथे सप्ताहांत में जवान की कमाई में मामूली गिरावट ही आई है। चौथे सप्ताहांत में गिरावट मात्र 45 प्रतिशत थी। जवान भारत में 720 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1097 करोड़ रुपये हो गई है। जल्द ही यह 11 सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी जो एक रिकॉर्ड होगा। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख की जवान को सबसे ज्यादा प्यार खाड़ी देशों में मिला है। खाड़ी देशों में यह 15.75 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इससे पहले शाहरुख की ही पठान ने 14 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई खाड़ी देशों में की थी। माना जा रहा है कि जवान खाड़ी देशों में  17 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई तक पहुंच सकती है।

जवान ने बांग्लादेश और श्रीलंका में भी बंपर कमाई की है। बंग्लादेश ने दशकों के प्रतिबंध के बाद भारतीय फिल्मों से प्रतिबंध हटा दिया है। विदेशों में अधिकांश बाजारों में जवान या तो पठान के बराबर है या उसके बाद दूसरे स्थान पर है।

बता दें कि जवान में शाहरुख और दक्षिण की सुपरस्टॉर नयनतारा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा संजय दत्त की भी कैमियो भूमिका थी। पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका में दिखे शाहरुख फिल्म में व्यवस्था से लड़ते हुए दिखाए गए हैं। शाहरुख का एक्शन अंदाज लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को साउथ फिल्मों के सफल निर्देशक एटली ने निर्देशित किया है। 

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम