लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर की 'फर्जी' बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज, 'मिर्जापुर' को पीछे छोड़ा

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 25, 2023 19:36 IST

'फर्जी' में अभिनेता शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशि खन्ना के अलावा के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। इस वेब सीरीज की कहानी एक कलाकार सनी (शाहिद द्वारा अभिनीत) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो बाद में जाली नोट छापने के धंधे में घुस जाता है

Open in App
ठळक मुद्दे शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने दी 'मिर्जापुर' को मातओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बनीवेब सीरीज ‘फर्जी’ को 37.1 करोड़ दर्शकों ने देखा है

नई दिल्ली: जाली नोटों और उसके अवैध कारोबार पर बनी वेब सारीज 'फर्जी' को  अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज घोषित किया गया है। शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और राशि खन्ना अभिनित इस वेब सीरीज का प्रसारण अमेजन प्राइम पर हुआ था।  'फर्जी' ने अमेजन प्राइम की ही एक दूसरी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को पीछे छोड़ा।

 ‘फर्जी’ के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज ‘फर्जी’ को  37.1 करोड़ दर्शकों ने देखा है। ‘फर्जी’ ने व्यूज के मामले में 'रुद्र', 'मिर्जापुर सीजन 2', 'पंचायत 2' और 'द नाइट मैनेजर' जैसी अन्य लोकप्रिय सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। 

'फर्जी' में अभिनेता शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशि खन्ना के अलावा  के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। इस वेब सीरीज की कहानी एक कलाकार सनी (शाहिद द्वारा अभिनीत) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो बाद में जाली नोट छापने के धंधे में घुस जाता है। विजय सेतुपतिने इस सीरीज में एक ऐसे पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है जो किसी भी कीमत पर देश को जाली नोटों से  उत्पन्न खतरे से छुटकारा दिलाने को अपना मिशन बना लेता है।

राशि खन्ना ने आरबीआई की एक ऐसे ऑफिसर की भूमिका निभाई है जो जाली नोटों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए टास्क फोर्स का हिस्सा बन जाती है जिसका नेतृत्व विजय सेतुपति कर रहे हैं। केके मेनन ने मुख्य विलेन की भूमिका निभाई है। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति ने ओटीटी पर डेब्यू किया। राज और डीके की प्रशंसित निर्देशक जोड़ी इससे पहले द फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज बना चुकी है। इस बात की भी पुश्टि हो गई है कि 'फर्जी' का दूसरा सीजन भी जल्दी आएगा। 

टॅग्स :शाहिद कपूरAmazon Prime Videoमिर्जापुरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?