लाइव न्यूज़ :

अब बॉक्सिंग रिंग में दिखेंगे शाहिद कपूर, इस फेमस बॉक्सर के किरदार में आएंगे नजर

By विवेक कुमार | Updated: August 30, 2018 15:10 IST

शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं।

Open in App

मुंबई, 30 अगस्त: बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का चलन है। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर सचिन तेंदुलकर और मैरी कॉम तक के जीवन पर फ़िल्में बन चुकी हैं। वहीं क्रिकेटर कपिल देव पर भी फिल्म बन रही है। अब बॉक्सिंग स्टार डिंको सिंह के ऊपर फिल्म बनने वाली है। जिसे सिल्वर स्क्रीन पर शाहिद कपूर निभाएंगे। ख़बरों की मानें तो पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह  के जीवन पर बनने वाली ये फिल्म 2019 में शुरू होगी। फिल्म के डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन होंगे। 

बता दें कि मणिपुर के रहने वाले पूर्व बॉक्सर डिंको सिंह ने एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड जीता था। 2013 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने युवा बॉक्सर्स को कोचिंग भी दिया है। डिंको कैंसर की बीमारी से लड़ चुके हैं।

इस फिल्म की कहानी को लेकर शाहिद ने कहा, 'यह फिल्म एक ऐसे स्टार की कहानी है जिनके बारे में हम जानते भी नहीं हैं। अगर 'दंगल' जैसी फिल्म न बनती तो हमें फोगाट बहनों के बारे में पता नहीं चल पाता। डिंको को कैंसर हुआ था और उनकी 13 राउंड की कीमोथैरिपी भी हुई है। सबसे खास बात है कि महज 19 साल की उम्र में डिंको ने गोल्ड मेडल जीता था।' 

शाहिद ने कहा, 'डिंको की कहानी काफी मजेदार है और ये आपको प्रेरित करती है। ऐसे हीरोज की कहानी लोगों तक पहुंचने की जरूरत है।' 

बता दें कि साल 2017 में जब गौतम गंभीर को डिंको की बीमारी के बारे में मालूम चला तो उन्होंने उनकी आर्थिक रूप से मदद भी की थी।  

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपआगामी फिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!