लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर ने किया खुलासा- अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ऐक्शन फिल्म इसी साल होगी रिलीज, जर्सी से ज्यादा ली है अभिनेता ने फीस

By भाषा | Updated: April 11, 2022 14:19 IST

शाहिद कपूर ने कहा, ‘अली की फिल्म पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में ऐसे एक्शन दृश्य हैं जो मैंने पहले नहीं किए हैं। यह मेरे और उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर ने बताया कि ऐक्शन फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है शाहित के मुताबिक, फिल्म रोमांचक एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी

मुंबईः अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी उनकी एक्शन फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उन्हें उम्मीद है कि इस साल किसी भी समय फिल्म रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म के लिए शाहिद ने 38 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। जर्सी की तुलना में यह फीस 25% अधिक है।

अली जफर की एएजेड फिल्म्स, ऑफसाइड एंटरटेनमेंट और द वर्मिलियन वर्ल्ड के सहयोग से जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म रोमांचक एक्शन दृश्यों से भरपूर होगी। शाहिद ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि यह पारंपरिक एक्शन फिल्मों से पूरी तरह से अलग होगी।

शाहिद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अली की फिल्म पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में ऐसे एक्शन दृश्य हैं जो मैंने पहले नहीं किए हैं। यह मेरे और उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा है। यह पारंपरिक एक्शन फिल्मों से अलग एक विशिष्ट एक्शन फिल्म है, इसमें एक विचित्रता है।’’

शाहिद इससे पहले ‘‘कमीने’’ और ‘‘आर... राजकुमार’’ जैसी एक्शन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। शाहिद (41) ने कहा, ‘‘एक्शन फिल्में करना बहुत थका देने वाली प्रक्रिया होती है और इसकी शूटिंग के दौरान मेरा वजन बहुत कम हुआ है। इस फिल्म में काम करने का मेरा अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। अली और मैं एक-दूसरे को एक दशक से जानते हैं और हमने इस फिल्म में साथ में काम करने का फैसला किया था। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।’’

अली जफर की फिल्म के अलावा शाहिद ओटीटी (ओवर द टॉप) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक वेब सीरीज के जरिए पदार्पण करने जा रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो के प्रोडक्शन में बनने वाली शाहिद की इस वेब सीरीज का निर्देशन राज निदीमोरू और कृष्णा डीके करेंगे। शाहिद इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘‘जर्सी’’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :शाहिद कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!