लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर की मां ने सालों बाद तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद अलग हुए थे पंकज...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2020 11:25 IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor ) की मां नीलिमा अजीम (Neelima Azeem) पंकज कपूर (Pankaj Kapur) की पहली पत्नी थीं, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने तलाक और सिंगल मदर के तौर पर बेटे की परवरिश के लेकर कई बातें की

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर से भला कौन रूबरू नहीं है। शाहिद कपूर नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर से भला कौन रूबरू नहीं है। शाहिद कपूर नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं।  शाहिद अपनी मां के साथ रहते हैं। अब सालों बाद शाहिद की मां नीलिमा ने पंकज के साथ तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह पंकज से अलग होना नहीं चाहती थीं। लेकिन पंकज उनको छोड़कर आगे बढ़ गए थे।  उस वक्त शाहिद महज साढ़े तीन साल के थे।

पंकज कपूर ने नीलिमा ने साल 1979 में शादी की थी। पंकज नीलिमा के पहले पति थे। वहीं 1984 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। हाल ही में नीलिमा ने बताया है कि मैं कहना चाहूंगी कि पंकज से अलग होने का फैसला मेरा नहीं था। यह बात सच है। उन्होंने खुद ही मुझसे अलग होने का फैसला ले लिया था। और मेरे लिए वह बहुत कठिन समय था। हालांकि उनके पास मुझसे अलग होने का एक मजबूत कारण था।'

 नीलिमा बताती हैं, 'मुझे जहां तक अंदाजा है कि मैं जब 15 साल की थी, तब हम एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन जब हम अलग हुए तब उनके पास बहुत अच्छा कारण था और मैंने उसे भली भांति समझा भी। हमारा तलाक हम दोनों के लिए ही बहुत कष्टदायी था। 

हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे और हम दोनों का आपस में बहुत अच्छा जुड़ाव भी था। लेकिन, हमारा दिल टूट चुका था। अभी सब ठीक है। आज वह अपने परिवार के साथ हैं और बहुत अच्छे से रह रहे हैं। मैं उनकी भले के लिए कामना करती हूं।

नीलिमा से अलग होने के बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो हच्चे हैं। सना कपूर और रुहान कपूर हैं। सना शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'शानदार' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ नीलिमा ने भी वर्ष 1990 में राजेश खट्टर से शादी कर ली थी।

उनके ईशान खट्ट हुए थे।  ये शादी भी नीलिमा की महज 11 साल चली और 2001 में दोनों अलग हो गए थे।इसके बाद भी नीलिमा ने वर्ष 2004 में रजा अली खान से शादी की और यह शादी भी मात्र पांच साल में ही टूट गई।  

टॅग्स :शाहिद कपूरपंकज कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!