लाइव न्यूज़ :

इस हफ्ते आएगा शाहिद और मीरा के घर नन्हा मेहमान? पढ़िए पूरी डिटेल्स

By विवेक कुमार | Updated: September 4, 2018 17:09 IST

इस साल शाहिद के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स हैं। जिनमें वह साउथ की हिंदी रीमेक 'अर्जुन रेड्डी' भी एक है।  इसके अलावा शाहिद बॉक्सर डिन्को सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।

Open in App

मुंबई, 4 सितम्बर: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों के फैन्स को भी उनके दूसरे बच्चे का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से है। शाहिद इनदिनों अपना पूरा टाइम मीरा के साथ बिता रहे हैं। खबरों की मानें तो  शाहिद के घर इस हफ्ते तक नन्हा मेहमान आ जाएगा। जी हां, शाहिद और मीरा इस हफ्ते तक पैरेंट्स बन जायेंगे। वहीं शाहिद इन दिनों पैटरनिटी लीव ले रखी है।

शाहिद अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह उसके स्वागत की पूरी तैयारी भी प्लान कर चुके हैं। इन दिनों वह हर पल मीरा के साथ नजर आ रहे हैं। शाहिद ने 2016 में बेटी मीशा के जन्म के बाद छुट्टी ली थी और पूरा समय पत्नी और बेटी के साथ बिताया था।  

वहीं शाहिद ने अपनी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग टिहरी, उत्तराखंड में हुई है। फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, और यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म की कहानी बिजली समस्या पर आधारित होगी।

खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद एक साधारण होटल में रुके थे। जहां  कोई लक्जरी सुविधा नहीं थी। सिर्फ बेसिक जरूरत की चीजें उपलब्ध थी। होटल में जिम की सुविधा भी नहीं थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं शाहिद फिटनेस फ्रीक हैं और बिना जिम किए उनका काम नहीं चलता। इसलिए उन्होंने मुंबई से जिम के पूरे सामान को मंगवाया और एक बड़े कमरे में सेटअप किया। 

रिपोर्ट्स की मानें तो जब फिल्म की शूटिंग ख़त्म हो गई तब पैकअप करने के दौरान होटल वालों ने शाहिद से जिम का पूरा सामान वहीं छोड़ने का आग्रह किया ताकि टिहरी आने वाले टूरिस्ट और लोकल लोग जिम का इस्तेमाल करे। शाहिद ने उनकी बात को मानते हुए जिम का सारा सामान टिहरी वालों को गिफ्ट  कर दिया। 

खबरों की मानें तो इस साल शाहिद के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स हैं।  जिनमें वह साउथ की हिंदी रीमेक 'अर्जुन रेड्डी' भी एक है।  इसके अलावा शाहिद बॉक्सर डिन्को सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?