लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बावजूद पत्नी मीरा राजपूत संग जिम पहुंचे शाहिद कपूर, BMC ने किया सील

By अमित कुमार | Updated: March 18, 2020 20:09 IST

एक दिन पहले ही जिम बंद होने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ छत पर एक्सरसाइज करती नजर आईं थी। सरकार के आदेश के विपरित बुधवार को शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को जिम से लौटते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के आदेश का पालन नहीं करने के बाद सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की काफी आलोचना हो रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हजार से अधिक पहुंच गई।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी ने राज्य में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। मुंबई में जिम, क्लब, शॉपिंग मॉल और स्वीमिंग पूल को बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले ही जिम बंद होने के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ छत पर एक्सरसाइज करती नजर आईं थी। सरकार के आदेश के विपरित बुधवार को शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को जिम से लौटते देखा गया। 

एंटी ग्रेविटी क्लब की जिम में इन दोनों को पाए जाने के बाद बीएमसी ने कथित तौर पर जिम को सील कर दिया है। बंद के आदेश के बावजूद जिम स्पेशल शाहिद के लिए खोला गया था। सरकार के आदेश का पालन नहीं करने के बाद सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जर्सी की तैयारियों में व्यस्त हैं।

वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हजार से अधिक पहुंच गई। आधिकारिक आंकडे के अनुसार विश्वभर में इस महामारी से 8,092 लोगों की मौत हो गई जिसमें सबसे अधिक यूरोप में 3,422 और एशिया में 3,384 मारे गये है। पिछले 24 घंटे में कुल 78,766 मामलों में से 684 और लोगों की मौत हो गई। यूरोप ऐसा महाद्वीप है जहां महामारी सबसे तेजी से फैल रही है।

टॅग्स :शाहिद कपूरकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!