लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर को गंभीर चोट की वजह से लगे 13 टांके, फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 11, 2020 17:56 IST

चोट लगने की वजह से उनके होंठ से खून आने लगा और ठोड़ी में सूजन आ गई। चोट लगने के तुरंत बाद डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें 13 टांके लगाए। शाहिद को चोट लगने वाली खबर सुनते ही उनकी पत्नी मीरा तुरंत चंडीगढ़ पहुंचीं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद को चोट लगने वाली खबर सुनते ही उनकी पत्नी मीरा तुरंत चंडीगढ़ पहुंचीं।फिल्म 'जर्सी' गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बन रही है।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग के दौरान एक हादसा हो गया। इस दौरान उनके निचले होंठ पर काफी गहरी चोट लग गई। इस वजह से उनके होंठ पर 13 टांके लगे हैं। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर के सामने तेजी से बॉल आई और उनके निचले होंठ पर लग गई। चोट लगने की वजह से उनके होंठ से खून आने लगा और ठोड़ी में सूजन आ गई। चोट लगने के तुरंत बाद डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें 13 टांके लगाए।

डॉक्टर्स के मुताबिक अब शाहिद तब तक शूटिंग शुरू नहीं कर सकते जब तक ही उनके होंठ और ठोड़ी की सूजन कम न हो जाए। पांच दिन बाद उनकी चोट में सुधार आया तो उन्हें फिर से शूटिंग शुरू करने की सलाह दी जाएगी।

शाहिद को चोट लगने वाली खबर सुनते ही उनकी पत्नी मीरा तुरंत चंडीगढ़ पहुंचीं। डॉक्टर्स ने कहा है कि चिंता वाली कोई बात नहीं है, उनकी ये चोट कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

आपको बता दें कि फिल्म 'जर्सी' गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बन रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी फिल्म 'जर्सी' में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। अल्लू अरविंद, अमन गिल और दिल राजू द्वारा निर्मित यह फिल्म 28 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?