लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' की शूटिंग के लिए शाहिद कपूर ने कॉलेज स्टूडेंट्स से उधार में लिए थे कपड़े, ये खास थी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 15:41 IST

'कबीर सिंह' फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा अडवाणी भी नजर आने वाली हैं।

Open in App

शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कबीर सिंह जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। शाहिद की ये फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक शराबी सर्जन का रोल प्ले करते दिखेंगे। खबर है कि शाहिद कपूर ने इस रोल को प्ले करने के लिए दिल्ली कॉलेज के स्टूडेंट्स से कपड़े उधार लिए थे। 

रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर सिंह के करक्टेर को प्ले करने के लिए शाहिद कपूर को दिल्ली कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना पड़ा था। यहां तक की शाहिद को अपने लुक को ऑथेंटिक दिखाने के लिए स्टूडेंट्स से कपड़े भी लेने पड़े थे।

शाहिद कपूर को अपने इस किरदार को निभाने के लिए दिल्ली के स्टूडेंट्स से काफी बातचीत की थी। फिर भी उनको अपना लुक जच नहीं रहा था। जिस वजह से वह स्टूडेंट्स के वार्डरॉब से कपड़े निकाल कर इस्तेमाल करने लग गए थे।  

कबीर सिंह के टीजर में शाहिद कपूर शराब, सिगरेट और कोकेन लेते हुए दिखाई दिए हैं। शाहिद का ये लुक और उनका ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया है। हलांकि शाहिद ने पहले भी उड़ता पंजाब में ड्रग एडिक्ट टॉमी सिंह का रोल प्ले किया था। जिससे एक्टर ने अपने फैंस को इम्प्रेस कर दिया था। 

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि सिगरेट, बीड़ी पीना और कोकेन लेना शूट का सबसे बड़ा हिस्सा था। बता दें शाहिद धुम्रपान का बिल्कुल समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि रोल को इसकी जरूरत थी। 

शाहिद ने बताया कि यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और उन्हें दिनभर में कम से कम 20 सिगरेट पीनी पड़ती थी। जिसकी वजह से घर जाने से पहले उन्हें बदबू दूर करने के लिए सेट पर नहाना पड़ता था। जिसमे उन्हें दो घंटे लग जाते थे।

'कबीर सिंह' फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा अडवाणी भी नजर आने वाली हैं।  यह फिल्म बड़े पर्दे पर 21 जून को रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?