लाइव न्यूज़ :

बेटे के जन्म के बाद शाहिद कपूर ने किया पहला ट्वीट, बच्चे का नाम बताकर कहा- अब हम पूरे हैं

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 7, 2018 16:04 IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की पहली बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। 

Open in App

मुंबई, 07 सितंबरः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत दोबारा माता-पिता बने हैं। उनका बेटा हुआ है। शाहिद कपूर ने आज (07 सितंबर) को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने बेटे का नाम भी बता दिया है।  मीरा राजपूत को बुधवार शाम को हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। 

शाहिद कपूर ने ट्वीट किया, जैन कपूर अब आपके सामने हैं, अब हम अपने आप में पूरा महसूस कर रहे हैं। सभी लोगों को बधाई और दुआओं के लिए  धन्यवाद। हम लोग काफी खुश है, लव यू। 

शाहिद पहले से एक बेटी के पिता हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपने दूसरे बच्चे के लिए भी काफी एक्साइटेड थे। प्रेग्नेंसी के दिनों में वह अपनी पत्नी मीरा के साथ हमेशा देखे गए थे। 

शाहिद ने 2016 में बेटी मीशा के जन्म के बाद छुट्टी ली थी और पूरा समय पत्नी और बेटी के साथ बिताया था। खबरों के मुताबिक वह इस बार भी ऐसा करने की सोच रहे हैं। मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। 

शाहिद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में बिजी थे। शूटिंग पूरी होने के बाद से वह मीरा के साथ समय बिता रहे थे। फिल्म 21 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, और यामी गौतम हैं। फिल्म की पूरी कहानी देश में हो रही बिजली समस्या पर बेस्ड है। 

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?