लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर दूसरी बार बने पापा, घर में आया नन्हा मेहमान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2018 02:21 IST

शाहिद अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने उसके स्वागत के लिए पूरी तैयारी भी प्लान कर रखी थी। इन दिनों वह हर पल मीरा के साथ नजर आ रहे थे।

Open in App

मुंबई, 06 सितंबरः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। उनके घर नन्हा मेहमान आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बार उनके घर लड़के ने जन्म लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मीरा राजपूत को बुधवार शाम को हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद अपने दूसरे बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने उसके स्वागत के लिए पूरी तैयारी भी प्लान कर रखी थी। इन दिनों वह हर पल मीरा के साथ नजर आ रहे थे। शाहिद ने 2016 में बेटी मीशा के जन्म के बाद छुट्टी ली थी और पूरा समय पत्नी और बेटी के साथ बिताया था। वहीं, दोनों के फैन्स को भी उनके दूसरे बच्चे का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से था।

शाहिद और मीरा की एक लड़की पहले से है, जिसका नाम मीशा है। उसका जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी। 

वहीं आपको बता दें, अभी तक शाहिद अपनी आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त थे। शूटिंग पूरी होने के बाद से वह मीरा के साथ समय बिता रहे थे। फिल्म की शूटिंग टिहरी, उत्तराखंड में हुई है। फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, और यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी बिजली समस्या पर आधारित होगी।

खबरों की मानें तो इस साल शाहिद के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स हैं।  जिनमें वह साउथ की हिंदी रीमेक 'अर्जुन रेड्डी' भी एक है।  इसके अलावा शाहिद बॉक्सर डिन्को सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूरबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस