लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का निधन, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ये इमोशनल मैसेज

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 19, 2020 20:43 IST

Open in App

अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अजीम का निधन हो गया है। नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे और हिंदी फिल्म “धड़क” के अभिनेता ईशान ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।

उन्होंने खदीजा अजीम की कुछ तस्वीरों और अपनी मां की बचपन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अम्मी... आपने हम सभी को समझ, उत्साह, ज्ञान, दृढ़ता, ध्येय और अर्थ दिया। आप एक स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, अनुवादक, संपादक... बहन, पत्नी, मां, नानी, दोस्त, राजदार और भी बहुत कुछ थीं।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपके जैसे लोग अब नहीं मिलते। अपने जीवन में आपको पाकर भाग्यशाली महसूस करता हूं। आपकी मौजूदगी के एहसास का छोटा हिस्सा हमेशा मेरे साथ रहेगा। आपसे प्रभावित होने वाले लोग आपको कभी नहीं भूलेंगे।” खदीजा अजीम के निधन के कारण का पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :शाहिद कपूरईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?