लाइव न्यूज़ :

शाहिद कपूर और अमृता राव की इस फिल्म का बनने जा रहा है सिक्वल, इस टॉपिक पर बेस्ड होगी कहानी

By मेघना वर्मा | Updated: March 18, 2019 11:27 IST

डायरेक्टर रमेश ने इस बात पर मुहर लगाई कि जल्द ही शाहिद कपूर और अमृता राव की इस फिल्म का सिक्वल बनाने वाले हैं। फिलहाल उनकी टीम अभी स्क्रीप्टिंग पर काम कर रही है।

Open in App

शाहिद कपूर बॉलीवुड के उन चॉकलेटी एक्टर्स में से एक हैं जो किसी भी रोल में फिट हो जाते हैं। फैंस आज भी शाहिद कपूर को उनके पुराने, बिना बीयर्ड वाले लुक में देखने को बेताब रहते हैं। शाहिद की जोड़ी भले ही हर एक्ट्रेस के साथ फिट बैठती हो मगर अमृता राव के साथ उनकी ऑन स्क्रीन अलग ही केमेस्ट्री देखने को मिलती थी। शाहिद-अमृता की फिल्म और एक्टर की डेब्यू फिल्म इश्क-विश्क का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है। 

16 बाद बाद रोमांटिक फिल्म का बनेगा सीक्वल

2003 में आई फिल्म इश्क-विश्क में शाहिद कपूर, अमृता राव के साथ शहनाज भी दिखाई दी थीं। टीनएज लव पर बनी इस फिल्म ने उस समय ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुई थी। इसी स्टोरी को एक बार फिर 16 साल बाद ऑन स्क्रीन दिखाया जाएगा। शाहिद कपूर की इस हिट मूवी के बाद एक्टर ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। एक बार फिर से इस फिल्म के स्वीक्ल को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

डायरेक्टर रमेश तौरानी ने किया कंफर्म

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अुनसार इश्क-विश्क के डायरेक्टर रमेश ने इस बात पर मुहर लगाई कि जल्द ही वो फिल्म इश्क-विश्क का सिक्वल बनाने वाले हैं। फिलहाल उनकी टीम अभी स्क्रीप्टिंग पर काम कर रही है। इस बार भी कहानी टीनएज लव पर ही बेस्ड होगी। अगले दो-तीन महीनों में स्क्रीप्ट पर काम हो जाने के बात इसके कास्टिंग और अदर चीजों पर काम किया जाएगा। ॉ

शाहिद को एक-दो साल इंतजार के लिए कहा था

डायरेक्टर ने बताया कि 2003 में आई इश्क-विश्क के लिए लिखी गई पहली स्क्रीप्ट को लेकर वो काफी श्योर नहीं थे। इसीलिए उन्होंने स्क्रीप्ट पर केन घोष को दुबारा काम करने के लिए कहा था। शाहिद कपूर उस समय डायरेक्टर से मिले थे। तो रमेश ने उन्हें भी एक-दो साल इंतजार करने को कहा था। उसके बाद जब केन घोष ने फाइनल स्क्रीप्ट डायरेक्टर को सुनाई तो रमेश ने झठ से कहा कि उनके पास इस फिल्म का हीरो है जो थे शाहिद कपूर। 

टॅग्स :शाहिद कपूरअमृता राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?