लाइव न्यूज़ :

Sana Saeed-Csaba Wagner: शाहरुख खान की को-स्टार सना सईद ने साबा वैगनर से की सगाई, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 1, 2023 18:22 IST

Sana Saeed-Csaba Wagner: फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’’ में अदाकारी का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री सना सईद ने लॉस एंजिलिस निवासी साबा वैगनर से सगाई करने की खुशी साझा की है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’’ में अदाकारी का जलवा बिखेरा था।वैगनर पेशे से ‘साउंड डिजाइनर’ हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

Sana Saeed-Csaba Wagner: फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की सना सईद उर्फ ​​अंजलि ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वैगनर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर सना ने एक झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। फिल्म ‘‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’’ में अदाकारी का जलवा बिखेरा था।

वैगनर पेशे से ‘साउंड डिजाइनर’ हैं। ‘‘कुछ कुछ होता है’’ और ‘‘हर दिल जो प्यार करेगा’’ जैसी फिल्मों से बाल कलाकार के रूप में पहचान बनाने वाली सईद ने नए साल की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें लॉस एंजिलिस की यात्रा के दौरान वैगनर को झुककर सईद के सामने प्यार का इजहार करते देखा जा सकता है।

इंस्टाग्राम पर सना ने झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। वीडियो में साबा अपने घुटने के बल बैठ गई और रिंग निकाली तो सना इमोशनल हो गईं और हां कह दिया। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया और चुंबन के साथ इसे सील कर दिया। अभिनेता तनुज विरवानी ने लिखा, "वाह वाह बधाई।" अभिनेता मुक्ति मोहन ने शुभकामनाएं दीं और लिखा, "वाह। आप दोनों खुश रहें !! बधाई हो।" एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो सना। खुश रहो।"

वैगनर लॉस एंजिल्स में स्थित एक कंपनी निदेशक और सुपरवाइजिंग साउंड इंजीनियर है। वह अक्सर सना के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सना ने ब्लॉकबस्टर फिल्म `कुछ कुछ होता है` में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की।

करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। सलमान खान की स्पेशल अपीयरेंस थी। यह फिल्म अपने समय में ब्लॉकबस्टर रही थी और आज भी प्रशंसकों द्वारा पसंद की जाती है। उन्हें आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी देखा गया था, जिसे करण जौहर ने भी निर्देशित किया था। केवल फिल्में ही नहीं, सना ने 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो भी किए।

टॅग्स :सना सईदहिन्दी सिनेमा समाचारअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल