लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने आदित्य चोपड़ा और करण जौहर को उनके सपने पूरे करने के लिए कहा धन्यवाद, कही छू जाने वाली बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 11:35 IST

सोमवार कि सुबह सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। यह फोटो बहुत पुरानी है। जिसमें शाहरुख खान के साथ करण जौहर और आदित्य चोपड़ा दिख रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने अपना ड्रीम पूरा करने का श्रेय करण जौहर ओर आदित्य चोपड़ा को दिया है।शाहरुख खान, राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' पर काम करने वाले थे।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। शाहरुख खान ना कि अपनी एक्टिंग के लिए लेकिन अपनी चार्मिंग व्यक्तित्व के साथ-साथ अपने मजाकिया बातों के लिए भी जाने जाते हैं। 

सोमवार कि सुबह सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। यह फोटो बहुत पुरानी है। जिसमें शाहरुख खान के साथ करण जौहर और आदित्य चोपड़ा दिख रहे हैं। इस पोस्ट के लिए किंग खान ने बहुत प्यारा सा कैप्शन लिखा है, 'ड्रीमर होना अच्छी बात है। लेकिन वह सपने आपको कोई मंजिल नहीं दे तो वह बेकार है। इन दोनों लोगों ने मेरे सारे सपनों को पूरा किया है। मेरा ही नहीं दोनों- करण और आदित्य चोपड़ा ने अपने भी सपने पूरे किये है। यह सबको क्यों बताना जरुरी है ? क्यूंकि आपको पता होना चाहिए, आपके सपने से ज्यादा जरुरी वो लीग जिन्होंने इसे पूरा किया है।'किंग खान ने तीनों की फोटोज का एक कोलाज बना कर पोस्ट किया है। इस फोटो से शाहरुख, हमें पुरानी यादों में ले चले हैं। जब शाहरुख ने यह दोनों डायरेक्टर्स के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी थी।

आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने दोनों डायरेक्टर्स के साथ बहुत अच्छा बोंड शेयर करते हैं लेकिन करण जौहर का किंग खान के साथ के साथ फॅमिली जैसे संबंध है। इन दोनों ने मिल कर बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी है और हम लोगों इन दोनों को एक बार फिर साथ देखना चाहेंगे। 

काम कि बात करें तो हह्रुख खान की आखिरी फिल्म जीरो को रिलीज हुए 5 महीने हो गए हैं। हालांकि फिल्म ने सिल्वर स्क्रीन पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया था। लेकिन अभी तक शाहरुख ने अभी तक अपने किसी अगले प्रोजेक्ट के बारें में नहीं बतया है। वैसे तो शाहरुख, राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म  'सारे जहां से अच्छा' पर काम करने वाले थे लेकिन इस प्लान को ड्राप कर दिया गया था। 

वैसे तो शाहरुख ने अपने हर इंटरव्यू में येही बताया है कि वह अभी कोई भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना चाहते हैं। यह टाइम वह अपनी फॅमिली के साथ बिताना चाहते हैं।          

 

(रिचा गुप्ता - इंटर्न लोकमत न्यूज़)

टॅग्स :शाहरुख़ खानकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?