लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने कहा- 'मैं मुस्लिम हूं, मेरी वाइफ हिंदू है और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 28, 2020 17:14 IST

शाहरुख खान ने अपने बच्चों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''मैंने अपने बच्चों के नाम ऐसे रखे हैं, जो कॉमन हैं और ये नाम पूरे देश और हर धर्म के लोगों द्वारा माने जा सकते हैं। आर्यन और सुहाना।''

Open in App

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'मैं मुस्लिम हूं, मेरी वाइफ हिंदू है और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं'। शाहरुख के इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वह रेमो डिसूजा के डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 का है। यह शो गणतंत्र दिवस के लिए शूट किया गया था। यहां पर शाहरुख खान ने एक डांस परफॉर्मेंस के बाद कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा, ''हमने कभी हिंदू-मुसलमान की बात ही नहीं की। मेरी बीवी हिंदू है और मैं मुसलमान हूं। और मेरे जो बच्चे हैं वो हिंदोस्तान हैं।'' इस दौरान शाहरुख खान ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। 

एक्सपीरियंस शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि ''जब वे अपने बच्चों के स्कूल गए थे तो स्कूल में यह जानकारी देनी होती है कि आपका धर्म क्या है। जब मेरी बेटी छोटी थी तो उसने मुझसे पूछा कि पापा हम कौन से धर्म के हैं? तो मैंने उसे यही बताया कि हम इंडियन हैं, कोई धर्म नहीं है और होना भी नहीं चाहिए।'' 

शाहरुख खान ने अपने बच्चों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''मैंने अपने बच्चों के नाम ऐसे रखे हैं, जो कॉमन हैं और ये नाम पूरे देश और हर धर्म के लोगों द्वारा माने जा सकते हैं। आर्यन और सुहाना।''

टॅग्स :शाहरुख़ खाननागरिकता संशोधन कानूनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?