लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान करने जा रहे हैं डिजीटल डेब्यू, इस वेब सीरिज में आ सकते हैं नजर

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2019 10:41 IST

पहले खबर थी कि शाहरुख सलमान के साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। मगर इस विषय पर कोई भी आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है।

Open in App

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने हर तरह के रोल निभा डाले हैं। वहीं अब खबर है कि जल्द ही किंग खान डिजीटल वर्ल्ड में भी कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही शाहरुख खान एक नई वेब सीरिज लेकर फैंन्स के बीच दिखाई देंगे। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान जल्द ही रेड चिलीज इंटरटेनमेंट के अंडर बनने जा रही सीरीज ब्रैड ऑफ बल्ड में दिखाई देंगे। पहले खबर थी कि शाहरुख सलमान के साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। मगर इस विषय पर कोई भी आधिकारिक सूचना अभी तक नहीं आई है। इसी वजह से इन खबरों पर अभी कोई चर्चा भी नहीं की गई है। लेकिन अब खबर है कि किंग खान वेब सीरिज में दिखाई देंगे। 

रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख खान ने इस वेब सीरिज के लिए हां बोल दिया है। इस सीरिज में इमारान हाश्मी भी दिखाई देंगे। ये फिल्म एक पॉलिटिकल कहानी के कॉन्सेप्ट पर बनी होगी जो बिलाल सिद्दकी की बुक से लिया गया आडिया होगा। सोर्स की मानें तो शाहरुख खान ने कुछ थ्रिल करने के लिए प्लान किया था। ये शाहरुख के ही बैनर तले बनीं सीरीज होगी। इस सीरीज की कहानी उन्हें इतनी पसंद आई तो प्रड्यूसर करने के साथ वो इस सीरीज में एक्ट भी करना चाहते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म जीरो की असफलता के बाद किंग खान अब हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहते हैं। तभी तो एक और बार एक्टर स्पेस पर बनीं फिल्म में एक्ट नहीं करना चाहते। राकेश शर्मा की बायोपिक के राइटर अंजुम राजाबाली ने बताया कि शाहरूख खान ने फिल्म सारे जहां से अच्छा क्यों छोड़ दी। राइटर ने बताया की जीरो की असफलता के बाद किंग खान एकदम हिल गए थे। 

FICCI के एक पैनल डिस्कशन में अंजुम ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं हैं कि स्पेस एंगल की वजह से शाहरुख ने इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है जीरो फिल्म के स्क्रीप्ट में ही कुछ दिक्कत हो गई थी। जीरो के राइटर हिमांशु के लिए उन्होंने कहा कि वो एक टैलेंटेड राइटर हैं मगर कुछ चीजें कभी-कभी सही नहीं होती। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?