लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने की OTT प्लेटफॉर्म SRK+ लॉन्च करने की घोषणा, सलमान खान ने खास अंदाज में दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2022 15:34 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिये एक्टर ने इसकी घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' लॉन्च करने की घोषणा की।सलमान खान ने अनोखे अंदाज में अपने खास दोस्त शाहरुख खान को बधाई दी है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान काफी सालों से अपनी एक्टिंग और रोमांटिक छवि से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो खान को ना जानता हो। यही नहीं, शाहरुख फैंस के बीच किंग खान के नाम से भी जाने जाते हैं। फिलहाल, शाहरुख खान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, शाहरुख ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं। एक्टर ने तो सोशल मीडिया के जरिये इसकी घोषणा भी कर दी है।

इसी क्रम में शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' लॉन्च करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।" वहीं, एक्टर के इस ट्वीट के बाद फैंस उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। फिलहाल, फैंस के साथ शाहरुख को तमाम सेलेब्रिटीज भी बधाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी अनोखे अंदाज में अपने खास दोस्त को बधाई दी है।

शाहरुख द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' को लांच करने की घोषणा के बाद सलमान ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज की पार्टी तेरी तरफ से। आपको आपके नए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। सलमान खान के अलावा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी इसी सिलसिले में ट्वीट किया है। कश्यप ने ट्वीट करते हुए बताया कि वो शाहरुख खान के साथ उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' के लिए कोलैबोरेट कर रहे हैं। 

टॅग्स :शाहरुख खानसलमान खानअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?