लाइव न्यूज़ :

शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने कहा- तेज चला रहा था कार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 19, 2020 08:18 IST

शबाना को पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भेज दिया गया। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा कि शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई थीं।शबाना के ड्राइवर के खिलाफ तेज गाड़ी चलाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में स्थिर बताई जा रही है। इस बीच शबाना के ड्राइवर के खिलाफ तेज गाड़ी चलाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि शबाना के ड्राइवर के खिलाफ मामला ट्रक ड्राइवर ने दर्ज करवाया। यह वह ट्रक ड्राइवर है, जिसके ट्रक को शबाना की कार ने पीछे से टक्कर मारी। कार के ड्राइवर का नाम अमलेश योगेंद्र कामत है, जोकि तेजगति से कार चला रहा था और कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे भिड़ गई। 

बता दें कि शबाना को मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है। शबाना के पति और गीतकार जावेद अख्तर जो साथ में यात्रा कर रहे थे, उन्हें कोई चोट नहीं आईं, जबकि कार चालक को हल्की चोटें आईं। शबाना को पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भेज दिया गया। 

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा कि शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर में उस समय हुआ जब पुणे जा रही शबाना आजमी और जावेद अख्तर की टाटा सफारी कार ट्रक से भिड़ गई। अख्तर ने शुक्रवार को ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। 

टॅग्स :शबाना आज़मीमहाराष्ट्रजावेद अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?