लाइव न्यूज़ :

'गांधी जी ने हमें सत्य बोलना भी सिखाया', शाहरुख खान की इस पोस्ट पर 'फोर मोर शॉट्स फेम' एक्ट्रेस सयानी गुप्ता का तंज

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2020 07:42 IST

गांधी की जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरक मैसेज शेयर किया है। इस पर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने शाहरुख पर तंज कस दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान ने गांधी जयंती के अवसर पर एक पोस्ट शेयर किया इस पोस्ट पर उनकी फिल्म 'फैन' की को-स्टार सयानी गुप्ता ने तंज कसा है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पोस्ट को लेकर 'फोर मोर शॉट्स फेम' एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने तंज कसा है। दरअसल, शुक्रवार को बॉलिवुड सिलेब्स ने गांधी जयंती के मौके पर उनके आदर्श और योगदान को याद किया। सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए महात्मा गांधी के श्रद्धांजलि दी। वहीं, शाहरुख खान ने भी गांधी जयंती के अवसर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बुरा न बोलने, बुरा न देखने, बुरा न सुनने की बात कही। 

शाहरुख खान की इस पोस्ट पर उनकी फिल्म 'फैन' की को-स्टार सयानी गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि गांधी जी ने हमें ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए। सयानी गुप्ता ने लिखा, 'सही तो बोलना ही चाहिए। गांधी जी ने हमें ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए। पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए। सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए।'

शाहरुख खान ने फोटो शेयर कर लिखा ये संदेश

शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना ने अपनी आंखों पर हाथ रखा हुआ है, जो दिखाता है कि बुरा नहीं देखना चाहिए। साथ ही शाहरुख ने लिखा-'इस गांधी जयंती अगर हम अपने बच्चों को बताना या सिखाना चाहे तो कुछ ऐसा बताएं जो उनके अच्छे और बुरे समय में काम आए। तो वो ये है कि बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो और बुरा मत सुनो।' शाहरुख की इस पोस्ट को सुहाना खान की पोस्ट से जोड़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपने स्किन टोन को लेकर बात की थी।

शाहरुख खान के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सयानी गुप्ता ने लिखा, 'सही तो बोलना ही चाहिए।  सयानी गुप्ता के अपने ट्वीट में शाहरुख खान को टैग करना और दलित शब्द का इस्तेमाल करना साफ बताता है कि वह हाथरस केस में शाहरुख खान की चुप्पी से खुश नहीं हैं। बता दें कि हाथरस मामले में तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!