लाइव न्यूज़ :

सरोज खान ने इंस्टाग्राम पर आखिरी बार शेयर की थी सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर, निधन पर जताया था शोक

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2020 10:49 IST

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर पोस्ट शेयर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान पिछले शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिवंगत कोरियोग्राफर को उपनगरीय मलाड में एक कब्रिस्तान में शुक्रवार सुबह ही सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया।

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी खान पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी। 

सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

सरोज खान ने आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन की खबर सुनने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा था कि वो कभी भी दिवंगत अभिनेता के साथ काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन वो उनसे कई बार मिली थीं। सरोज ने आगे लिखा था, 'जिंदगी में क्या गलत हो गया था? मैं सुशांत द्वारा उठाए गए इस कदम से सदमे में हूं।'

सरोज खान ने लिखा था, 'आप किसी बड़े से बात कर सकते थे जो आपकी मदद कर सकता था और हम भी आपका हंसमुख चेहरा देख खुश रहते। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मुझे नहीं पता कि आपके पिता और बहनों पर क्या गुजर रही होगी। मुझे आपकी सारी फिल्में पसंद थीं। लव यू।' बता दें, दिवंगत कोरियोग्राफर को उपनगरीय मलाड में एक कब्रिस्तान में शुक्रवार सुबह ही सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया।

टॅग्स :सरोज खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?