लाइव न्यूज़ :

सरोज खान की बेटी ने जताई इच्छा, माधुरी दीक्षित निभाएं उनकी मां की बायोपिक में नरेटर की भूमिका

By वैशाली कुमारी | Updated: August 2, 2021 18:32 IST

फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने कहा की कि बॉलीवुड के इस दिग्गज पर एक बायोपिक का निर्माण उनके बैनर टी-सीरीज़ से किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुकैना ने कहा कि वह और उनके भाई दोनों चाहते हैं कि उनकी मां की कहानी जल्द ही बताई जाए।सुकैना ने कहा कि माधुरी और मेरी मां के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता था।रेमो ने कहा कि उन्होंने सरोज खान के परिवार से उनकी बायोपिक बनाने की बात की थी।

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन को एक साल से ज्यादा समय हो गया है। पिछले महीने उनकी पहली डेथ एनवर्सरी पर पर फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने ऐलान किया था कि बॉलीवुड की इस हस्ती पर बायोपिक का निर्माण उनके बैनर टी-सीरीज के तहत किया जाएगा। 

फिल्म निर्देशक और कोरियाग्राफर रेमो डिसूजा इस फिल्म का निर्देशन करना चाहते हैं। हालांकि अभी फिल्म के निर्देशक का चयन किया जाना अभी बाकी है। अब, सरोज खान की बेटी सुकैना नागपाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को फिल्म में अपनी मां की कहानी सुनाते हुए देखना चाहती हैं। 

सुकैना ने ईटाइम्स को बताया कि भूषण कुमार ने उनके परिवार से संपर्क किया। सुकैना ने कहा कि उनके भाई राजू खान ने कहा कि भूषण कुमार बायोपिक के लिए 'सही व्यक्ति' होंगे। सुकैना ने कहा कि वह और उनके भाई दोनों चाहते हैं कि उनकी मां की कहानी जल्द ही बताई जाए। वह पहले ही भूषण से कह चुकी हैं कि वह माधुरी दीक्षित को उसकी मां की कहानी सुनाने के लिए कहें। सुकैना ने कहा कि माधुरी और मेरी मां के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता था।

निर्देशन को लेकर रेमो ने कहा कि उन्होंने सरोज खान के परिवार से उनकी बायोपिक बनाने की बात की थी। उन्होंने कहा कि भूषण कुमार जल्द ही यह फैसला करेंगे कि इस फिल्म को कौन डायरेक्ट कर रहा है। 

टॅग्स :सरोज खानमाधुरी दीक्षितबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!