लाइव न्यूज़ :

'केदारनाथ' पर लव जिहाद का आरोप पर सारा अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 30, 2018 08:31 IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज के लिए तैयार है.

Open in App

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन साथ ही फिल्म पर लव जेहाद के आरोप भी लग रहे हैं.

इस वजह से फिल्म विवादों से घिर गई है. इस मामले में सारा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि नस्लवाद, लिंगभेद जैसी चीजें उनकी समझ से परे हैं. हाल ही में 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान सारा ने कहा, ''फिल्म में केदारनाथ की दुनिया, जितनी मुक्कू (सारा) की है, उतनी ही मंसूर (सुशांत) की भी है.

मुझे इस तरह से बांटने की नीति समझ नहीं आती. दुनियाभर में नस्लवाद और लिंगभेद है, ये मुझे समझ नहीं आता. मेरे सोचने का तरीका अलग है, जो मेरी एजुकेशन और जिंदगी के अनुभवों से बना है. इस तरह की कोई चीज मुझे प्रभावित नहीं करती.

हमारी फिल्म लव जेहाद की मानसिकता को बिल्कुल भी नहीं दिखाती. 'केदारनाथ' दुनिया को देखने का एक अलग नजरिया दिखाती है.'' बता दें कि बीजेपी नेता अजेंद्र अजय 'केदारनाथ' पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं. उनका कहना है कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जेहाद को बढ़ावा देती है.

अजेंद्र ने इस संबंध में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को चिट्ठी भी लिखी है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और यह 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

टॅग्स :केदारनाथ (फिल्म)सारा अली खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल