लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने दूसरे को सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो, चर्चा हुई तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2020 09:35 IST

कॉफी विद करण में पहले बार सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। हालांकि तब तक दोनों एक दूसरे से मिले नहीं। वहीं, जब कार्तिक से इस बारे में पूछा गया था तो वह चुप हो गए थे

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर खबरें तेज हैं कि सारा और कार्तिक ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया हैकार्तिक और सारा लव आजकल में साथ नजर आए थे

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने पहली बार एक साथ इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल में काम किया था। ये फिल्म को पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फैंस को दोनों की एक्टिंग और जोड़ी काफी पसंद आई थी। अब खबरें जोरों पर हैं कि कार्तिक और सारा ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। जबकि रूमर्स तो ये हैं कि दोनों ने एक दूसरे के साथ की सभी फोटोज को भी डिलिट कर दिया है।

इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। हालांकि दोनों के साथ की फोटो अभी भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। लेकिन अब समझ ये नहीं आ रहा है कि इस तरह की अफवाह कहां से उड़ी है।

कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि कार्तिक और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने जब इम्तियाज अली की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं की थी, तभी से दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं।  लेकिन अब कहा जा रहा गै कि दोनों एक दूसरे के अलग हो गए हैं।

कॉफी विद करण में पहले बार सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। हालांकि तब तक दोनों एक दूसरे से मिले नहीं। वहीं, जब कार्तिक से इस बारे में पूछा गया था तो वह चुप हो गए थे। ऐसे में इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं थीं।

सारा अली खान इस समय अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सारा, वरुण धवन के साथ फिल्म ‘कुली नं 1’ में नजर आएंगी। कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। अभी तक इसकी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं हुई है। वहीं, कार्तिक आर्यन अपने अगले प्रोजेक्ट ‘भूल-भुलइया 2’ और ‘दोस्ताना 2’ के काम में व्यस्त हैं।

टॅग्स :कार्तिक आर्यनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?