लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान के घर भी पहुंचा कोरोना, जानिए किसकी आई है रिपोर्ट पॉजिटिव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 14, 2020 09:21 IST

बीते दिनों सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ साइकिल चलाती हुई नजर आई थीं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसारा ने बताया उनके ड्राइवर को कोरोना हो गया है और अब उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया सारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है

कोरोना वायरस का खतरा तेजी से देशभर में बढ़ता जा रहा है। अब सेलेब्स तक भी कोरोना पहुंच गया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर के घर कोरोना पहुंच गया अब कोरोना का कहर एक्ट्रेस सारा अली खान के घर भी पहुंच गया है। हाल ही में सारा अली खान ने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी है।

सारा ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

सारा अली खान ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी । सारा ने बताया उनके ड्राइवर को कोरोना हो गया है और अब उन्हें क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। सारा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ड्राइवर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार और स्टाफ ने भी कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट भी आ गई है।

सारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि हमारे ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलते ही बीएमसी को सूचना दी गई और बाद में ड्राइवर को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया। मेरे परिवार के लोग और घर के सारे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम सभी लोग जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। बीएमसी की ओर से दी जा रही गाइडलाइंस के लिए धन्यवाद। सभी सुरक्षित रहें।

देशभर में कोरोना का कहर

देश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को बढ़कर 8,78,254 हो गई जबकि संक्रमण से उबरने की दर सुधरकर 63.02 फीसद हो गयी। केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?