लाइव न्यूज़ :

इम्तियाज अली की इस फिल्म में साथ नजर आएंगे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन, एक्टर ने किया कंफर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2019 13:26 IST

सारा अली खान ने कॉफी विथ करण शो में कहा था कि वह 28 साल के कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी। तभी से इन दोनों को एक साथ ऑन स्क्रीन देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

Open in App

इम्तियाज अली की नेक्सट फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सारा और कार्तिक के जोड़ी के एक साथ आने की खबर से लाखों फैंस बेहद खुश हैं। आपको बता दें इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म का नाम "लव आज कल 2" होग। इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी दिनों चर्चा थी। अब कार्तिक आर्यन  ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। कार्तिक ने बताया कि वह इम्तियाज अली की नेक्सट फिल्म में काम कर रहे हैं। साथ ही कार्तिक ने ये भी कहा कि इम्तियाज अली उनके वन ऑफ द फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक हैं।   

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म कास्ट यानी सारा अली खान ,कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा ने स्क्रिप्ट के लिए फाइनली हां कह दिया है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। रिपोर्टस की मानें तो  इस फिल्म की शूटिंग शुरू पंजाब और दिल्ली में हो सकती है। 

वैसे आपको बता दें कि सारा अली खान ने कॉफी विथ करण शो में कहा था कि वह 28 साल के कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी। तभी से इन दोनों को ऑन स्क्रीन देखने के लिए फैंस बेताब हैं। वहीं जब इस बात को कार्तिक आर्यन से पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि वो खूब पैसे कमाने कि कोशिश कर रहे हैं ताकि0 सैफ अली खान इंम्प्रेस कर सकें क्योंकि सारा, सैफ सर की प्रिंसेस हैं।  

वहीं करीना कपूर खान का भी मानना है कि ऑन स्क्रीन सारा और कार्तिक की जोड़ी एक साथ वंडरफुल लगेगी। करीना का मनना है कि दोनों ही स्क्रीन पर अच्छे लगेंगे। सारा अली खान इससे पहले फिल्म सिंबा मे रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर नजर आयीं थीं। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी एक मार्च को रिलीज हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली खान, कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आई थीं।

टॅग्स :सारा अली खानकार्तिक आर्यनइम्तियाज अली
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीअंतराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' की श्रेणी में नामित दिलजीत दोसांझ, ‘लुडविग’, ‘यो, एडिक्टो’ और ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सोलिट्यूड’ से मुकाबला

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्की6 साल बाद लौट आई 'लैला मजनू' की जोड़ी, 2 अगस्त को श्रीनगर में हुई रिलीज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?