लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी पर जब फेंका गया पत्थर, गुस्से से आग बबूला हो गई थीं डासिंग क्वीन

By अमित कुमार | Updated: August 6, 2020 13:15 IST

सपना चौधरी के चाहने वाले लाखों की संख्या में है, जो उनके हर शो में शामिल होते रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सपना चौधरी गुस्से से आग बबूला हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों सपना चौधरी का एक गुस्से वाला वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करती दिखाई पड़ रही हैं।सपना के परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने स्टेज पर पत्थर फेंकने का काम किया।

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने डांस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी बड़ी मात्रा में है। यही वजह है कि फैंस के दिलों पर राज करने वाली डांसर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं। रिलीज होते ही सपना के गानों की डिमांड आसमान छूने लगती है।

इन दिनों सपना चौधरी का एक गुस्से वाला वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर करती दिखाई पड़ रही हैं। दरअसल, सपना के परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स ने स्टेज पर पत्थर फेंकने का काम किया। जिससे सपना बेहद निराश दिखाई पड़ती हैं। इसके बाद सपना उस फैंस को खरी-खोटी सुनाती हैं। 

शख्स ने स्टेज पर फेंका पत्थर

स्टेज शो दिल्ली के डीएलएफ अंकुर विहार में आयोजित किया गया था। जहां किसी ने सपना को पत्थर फेंक कर मारने की कोशिश इसके बाद गुस्से में सपना चौधरी ने कहा, 'मैं भी आपके बहन और बेटी के बराबर की हूं। एक स्टेज पर नाचने से यह नहीं हो जाता कि मैं आपसे अलग हो गई हूं। मैं आप लोगों से कहती हूं कि अगर किसी में हिम्मत हो तो मेरी जगह नाच कर देखे उसे पता चल जाएगा कि डांस क्या होता है।'

लोगों की ऐसी हरकतों से निराश नजर आईं सपना चौधरी

सपना ने लोगों से अपील की और कहा, 'मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि ऐसा कुछ काम न करें जिससे किसी को तकलीफ हो। मुझे रोना आता है जब आप लोग ऐसी हरकत करते हो।'बता दें सपना चौधरी का यह वीडियो दो साल पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :सपना चौधरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!