लाइव न्यूज़ :

सपना चौधरी की अदाओं के बीच मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पहुंची स्टेज तक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2018 10:11 IST

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम हुआ है। इस प्रोग्राम के दौरान जमकर हंगामा हुआ है।

Open in App

जोधपुर, 7 जुलाई: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक कार्यक्रम हुआ है। इस प्रोग्राम के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। खबरों की मानें तो  हंगामा इतना हुआ कि मजबूरी में सपना को कार्यक्रम छोड़कर तक जाना पड़ा था। कहा रहा है कि मौजूद भीड़ सपना को देखने के लिए इतना बेकाबू थी कि वह बैरीकेट तोड़कर स्टेज के पास पहुंच गई, हालांकि, सपना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 कहा जा रहा है जब शो को हंगामें के चलते जब बंद किया था लोग खासा गुस्सा हुए।  वहीं, सपना को जाते देख भीड़ ने आयोजकों पर जमकर गुस्सा निकाला। भीड़ ने स्टेट पर चढ़कर उसे तोड़ने का भी प्रयास किया। साथ ही पानी की खाली बोतल भी फेंकी गई। वहीं बिगड़ते हालात के बीच बहुत ही मुश्किल से सुरक्षा बल ने पहुंचकर हालात को संभाला।

अब कहा ये भी जा रहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से सपना का शो पहले कैंसिल होने वाला था, लेकिन आखिरी मौके पर शो कराने का फैसला किया गया। अपने इस शो  में डांसर सपना ने महज 5 गानों पर डांस किया था। इस दौरान लोग उनकी फोटो अपने कैमरे में कैद करने के लिए बार-बार कोशिश करते रहे। खबरों की मानें आयोजकों ने पुलिस को सिक्योरिटी राशि नहीं दी जिस कारण पुलिस का पर्याप्त बल कार्यक्रम स्थल पर तैनात नहीं किया गया था।

 ऐसे में भीड़ को खुद सपना ने भी शांत करने की काफी कोशिश की थी उन्होंने लगातार इसके लिए अपील भी की थी। इतना ही नहीं यहां तक की सपना के जाने के बाद लोग उनकी गाड़ी के पीछे भी गए। सपना बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकीं हैं, वे उत्तर भारत में रागिनी गाने और डांस के लिए मशहूर हैं। वहीं, हाल ही में वह कांग्रेस का प्रचार करने को लेकर सु्र्खियों में आईं थीं। 

टॅग्स :सपना चौधरीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल