लाइव न्यूज़ :

संजू के ट्रेलर में चौंकाने वाले खुलासे, इतनी औरतों के साथ रहे फिजिकल रिलेशन, जेल में किया गया नंगा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 15:21 IST

संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं।

Open in App

'गुड इवनिंग लेडीज एंड जेंटलमैन। आज मेरे लिए बड़ा खुशी का दिन है। क्योंकि मेरी ऑटोबायोग्राफी मेरी आत्मकथा लोगों के सामने आ रही है।' 

संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही इस दावे के साथ होती है कि यह संजू की ऑटोबायोग्राफी है! उसके बाद जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है इसकी कहानी पर भरोसा नहीं होता। संजू के इस धमाकेदार ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। 3 मिनट के इस ट्रेलर में संजू के कुछ डायलॉग्स-

1. मैं बेवड़ा हूं, ठरकी हूं, ड्रग एडिक्ट हूं लेकिन टेररिस्ट नहीं हूं।

2. मैंने पहली बार ड्रग्स ली क्योंकि मैं डैड से नाराज था। दूसरी बार क्योंकि मां बीमार थी। और तीसरी बार तक मैं ड्रग ए़डिक्ट हो चुका है।

3. अगर प्रोस्टीट्यूट को अलग रखूं तो अपनी लाइफ में अब तक 308 औरतों के साथ सो चुका हूं।

4. ट्रेलर के एक सीन में संजू अपनी बीवी का मंगलसूत्र बेंचकर ड्रग्स का नशा कर लेते हैं।

5. संजू जब जेल में थे तो उन्हें नंगा तक कर दिया गया। जेली की ऐसी कोठरी दी गई जहां संडास का पानी भर जाता था।

ये ट्रेलर तो संजय दत्त की जिंदगी के खुलासों की महज शुरुआत है। पिक्चर तो अभी बाकी है!

संजय दत्त की जिंदगी सचमुच रोलर कोस्टर राइड जैसी रही है। एक सिनेमाई परिवार में जन्म लेने के बाद खुद भी एक फिल्म स्टार बन गया। फिर जिंदगी में घनघोर धूप और घुप्प अंधेरा देखा। ड्रग्स के साथ कभी ना खत्म होने वाली लड़ाई लड़ी। अंडरवर्ल्ड के फेर में फंसे, जेल गए, प्यार खोया, प्यार पाया और यहां तक कि आतंकवादी होने का तमगा भी मिल गया। उसके बाद वापसी की कहानी वाकई पर्दे पर उतारना बेहद जरूरी था।

यह पहली बार है जब रणबीर कपूर किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बने हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्तराजकुमार हिरानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार