लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद विदेश में पहुंचा 'संजू' का जबरदस्त क्रेज, सुबह 4.30 और 6 बजे के हुए शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 11:25 IST

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' पर्दे पर रिलीज हो गई है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है।

Open in App

मुंबई, 4 जुलाई:  संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' पर्दे पर रिलीज हो गई है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है। अब ये क्रेज विदेश तक पहुंच गया है। खबरों के मुताबिक दुबई सरकार ने इस फिल्म के लिए थिएटरों को 24 घंटे खोलने की इजाजत दी। लेकिन केवल वीकेंड के दिनों में ही ऐसा किया जाएगा।

Sanju Box Office Collection Day 4: 'संजू' का जलवा बरकरार, 4 दिनों में ही तोड़ डाले कई रिकार्ड

 इन दोनों दिनों (शनिवार, रविवार)में  सुबह 4.30 और 6 बजे के शो भी दर्शकों के लिए रखे गए।  कहा जा रहा है कि यहां फैंस संजय के जीवन के किस्सों को  पर्दे पर देखने को खासा उत्साहित हैं और सिनेमाघरों के बाहर का नजारा इसका सबूत कहा जा सकता गै।

इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म इंडिया में चार दिन में 145 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड बॉक्सऑफिस कमाई देखें तो तीन दिन में 202 करोड़ की कमाई फिल्म ने की है।

'संजू' के लिए 8 महीने तक चला था रणबीर का स्क्रीन टेस्ट, रोज रात को उठ-उठ कर करते थे ये काम

विदेशों की बड़ी टेरेटरी की बात की जाए तो फिल्म ने यूएस और कनाडा में करीब 17 करोड़, गल्फ देशों में करीब 12 करोड़, ऑस्ट्रेलिया में करीब 4.5 करोड़ और यूके में करीब 4 करोड़ रुपए कमाए। पाकिस्तान में भी यह अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी और जिम सर्भ का भी अहम रोल है।

टॅग्स :संजुसंजय दत्तरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल