लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले 'संजू' का महत्वपूर्ण सीन लीक, एक साथ डांस करते हुए दिखे संजय-रणबीर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 29, 2018 10:30 IST

फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 29 जून: राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' आज 29 जून को पूरे देशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर,  संजय दत्त की भूमिका निभाई है। खबर है कि संजू का पहला सीन लीक हो गया है। वहीं इससे पहले फिल्म का आखिरी सीन भी लीक हो चुका है। 

ख़बरों की मानें तो फिल्म संजू के एंड में संजय दत्त और रणबीर कपूर एक गाने में साथ-साथ डांस करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा संजय दत्त और अनुष्का शर्मा का भी एक सीन लीक हुआ है। वैसे इस सीन में अनुष्का का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।

बता दें कि फिल्म संजू में संजय दत्त के कई गहरे राज से पर्दा उठेगा। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाया हुआ है।  फिल्म के ट्रेलर के एक सीन में संजय कहते हैं कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थीं।   

यह भी पढ़ें: Sanju box office Day 1 Collection: यह जादुई आंकड़ा छू सकती है रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू'

ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो ये फिल्म अपनी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रूपये के आस-पास कलेक्शन कर सकती है। परेश रावल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का रोल निभा रहे हैं। वहीं मनीषा कोईराला उनकी मां नरगिस दत्त के रोल में हैं। पत्नी मान्यता का किरदार अभिनेत्री दिया मिर्जा निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल भी दिखेंगे।

टॅग्स :संजुरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल