लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट के मंत्री ने 'संजू' पर किया कमेंट, कहा- अपराधियों का महिमामंडन नहीं होना चाहिए

By भाषा | Updated: July 5, 2018 20:12 IST

अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू 29 जून को रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हीरानी ने किया है।

Open in App

भोपाल, पांच जुलाई (भाषा) हाल ही में रिलीज हुई ‘संजू’ फिल्म पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने आज कहा कि अपराधियों के जीवन पर फिल्म बनाकर उनका महिमामंडन नहीं होना चाहिए। मुंबई के पुलिस आयुक्त रह चुके सिंह ने एक सवाल के जवाव में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देखिये मेरा ऐसा मानना है कि दाउद इब्राहिम हो या कोई भी अपराधी हो, उसका महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘संजय दत्त का भी महिमामंडन नहीं होना चाहिए। अपराधियों का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। समाज के सामने सचाई आनी चाहिए। फिल्मों में सही स्थिति दिखाई जानी चाहिए।’’ 

Sanju Box Office Collection Day 6: छठे दिन फिल्म 'संजू' ने की ताबड़तोड़ कमाई, सलमान को भी छोड़ा पीछेउनसे सवाल किया गया था कि ‘संजू’ फिल्म की तरह यदि दाउद पर भी फिल्म बने, तो क्या उसका भी महिमामंडन किया जाना चाहिए।संजू फिल्म के संबंध में पूछे गए एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिल्म नहीं देखता हूं। आपको मालूम है कि फिल्म में क्या है। मैंने तो देखी ही नहीं है। आपको संजय दत्त एवं फिल्म के बारे में मालूम है। मुंबई पुलिस के बारे में भी मालूम है।’’ उनसे जब सवाल किया गया कि क्या इस देश में संजू जैसी फिल्म बननी चाहिए, तो सिंह ने कहा, ‘‘देश में प्रजातंत्र है। लोकतंत्र है। यहां लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, जैसा लिखना चाहे-लिखे, जैसा बोलना चाहें बोल डालो, जैसी (फिल्म) बनाना चाहते हो बना डालो।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि फिल्मों पर निगरानी रखने के लिए सेंसर बोर्ड है।सिंह ने कहा कि संजय दत्त पर उनकी अपनी राय का प्रश्न नहीं है। अभी वह फिल्म कलाकार है। आप भी मानते हैं और मैं भी मानता हूं।  संजय दत्त को मुंबई धमाकों से जुड़े मामले की कड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत सजा सुनाई गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :संजुसंजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?