लाइव न्यूज़ :

सुशांत आत्महत्या मामला: संजय लीला भंसाली संग कंगना रनौत-शेखर कपूर से होगी पूछताछ! शानू शर्मा को दोबारा बुलाया जा सकता है थाने

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 2, 2020 16:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में बांद्रा पुलिस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्म निर्माता शेखर कपूर से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस लगातर सुशांत की आत्महत्या करने के कारणों को समझने की कोशिश कर रही हैपुलिस जांच कर रही है कि कहीं किसी पेशेवर दुश्मनी की वजह से तो अभिनेता डिप्रेशन में तो नहीं गए थे

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) को जल्द ही बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भंसाली को अगले दो दिनों में पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक समन भेजा गया है। पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को दूसरी बार बुलाया जा सकता है।

शानू शर्मा से दोबारा की जा सकती है पूछताछ

मालूम हो, शानू को 28 जून को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया था, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया था। खबरों के अनुसार, अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भी अपने बयान दर्ज करने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दोनों ही वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट और साक्षात्कार में दिवंगत अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं। 

सुसाइड केस की जांच जारी

फिलहाल, पुलिस लगातर सुशांत की आत्महत्या करने के कारणों को समझने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी पेशेवर दुश्मनी की वजह से तो अभिनेता डिप्रेशन में तो नहीं गए थे। अब तक पुलिस ने इस संबंध में 28 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के सदस्यों के अलावा अभिनेत्री-दोस्त रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा से भी पूछताछ हुई। 

इसके अलावा अभिनेत्री संजना सांघी (Sanjana Sanghi) मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थीं। बताते चलें कि 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में 14 जून को फांसी से लटके मिले थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस