लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय बच्चन की परफॉर्मेंस ने जीत लिया था संजय लीला भंसाली का दिल, कही थी ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 13:17 IST

हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली गुजरात रिसर्च के लिए गए थे। भंसाली के साथ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार थे। वह चाहते थे कि वह भुज और कच्छ के संस्कृति को करीब से देखें और उसे स्क्रीन पर उतारे।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान और ऐश्वर्या राय के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम भूमिका में नजर आए थे। सलमान और एश्वर्या की जोड़ी इस फिल्म के बाद काफी पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के सभी गाने भी दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम भूमिका में नजर आए थे। सलमान और एश्वर्या की जोड़ी इस फिल्म के बाद काफी पॉपुलर हुई थी।

इस फिल्म में एश्वर्या राय की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।  इतने सालों बाद फिल्म का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भंसाली एश्वर्या राय को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। भंसाली ने कहा कि ऐश्वर्या ने फिल्म में अपने रोल के साथ पूरी तरह से न्याय किया। ऐश्वर्या ने वो सब कुछ किया, जो मुझे लगता है कि उन्होंने अपने रोल के लिए प्लान किया हुआ था। 

ऐश्वर्या राय के प्रर्दशन से खुश नजर आए भंसाली 

भंसाली ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि फिल्म जिस तरह से आगे बढ़ रही थी, मैं देख रहा था कि ऐश्वर्या सब कुछ वैसा कर रही थीं, जैसा उन्होंने अपने रोल के लिए प्लान किया था। मैं जैसा चाहता था, ऐश्वर्या ने अपने रोल के लिए वो सब किया। मेरी एक ही लाइन थी उनके लिए कि मैं फिल्म में बस इतना चाहता था कि ईमानदारी हो। वहीं, अगर आप फिल्म और स्क्रिप्ट के प्रति ईमानदार होंगी तो आप अच्छी परफॉर्मर बनेंगी।' 

'दिल तो हमने दे दिया सनम' रखा गया था फिल्म का नाम 

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' पिछले महीने ही 21 साल पूरे किए हैं। फिल्म 18 जून, 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन का लव ट्रांयगल था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म का नाम पहले 'दिल तो हमने दे दिया सनम' था। बाद में इसका नाम 'हम दिल दे चुके सनम' रखा गया।

टॅग्स :संजय लीला भंसालीअजय देवगनऐश्वर्या राय बच्चनसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?