लाइव न्यूज़ :

'प्रस्थानम' में दमदार अंदाज में दिखे संजय दत्त, फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

By स्वाति सिंह | Updated: July 10, 2018 14:56 IST

इस पोस्टर में संजय दत्त सफेद धोती कुर्ते में नजर आ रहे है। वहीं बैकग्राउंड में एक खेत नजर आ रहा है। इस मोशन पोस्टर में संजय दत्त का एक दमदार डायलॉग सुनाई दे रहा है जिसमे वह कह रहे हैं कि 'हक़ दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत।' 

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई: संजय दत्त की अगली फिल्म 'प्रस्थानम' लगातार सुर्ख़ियों में हैं कुछ देर पहले ही इसका मोशन पोस्टर रिलीज़ हुआ है। इस पोस्टर में संजय दत्त सफेद धोती कुर्ते में नजर आ रहे है। वहीं बैकग्राउंड में एक खेत नजर आ रहा है। इस मोशन पोस्टर में संजय दत्त का एक दमदार डायलॉग सुनाई दे रहा है जिसमे वह कह रहे हैं कि 'हक़ दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत।' 

ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: इस अभिनेत्री से था आलोक नाथ का अफेयर, पढ़ें कुछ अनछुए किस्सेपिछले साल फिल्म 'भूमि' से फिल्मों में कमबैक करने वाले संजय दत्त ने उस समय ही यह घोषणा कर दी थी की वह अपने होम प्रोडक्शन तले फिर से फिल्म बनाएँगे। उन्होंने तेलुगु की सुपरहिट 'प्रस्थानम' का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया था। फिल्म का निर्देशन देव कट्टा ने किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दुबे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। 

बता दें कि 11 साल के लम्बे समय अंतराल के बाद जैकी श्रॉफ और संजय दत्त साथ काम कर रहे हैं। 11 साल पहले फिल्म 'एकलव्य' में दोनों को आखिरी बार साथ देखा गया था। 

ये भी पढ़ें: जल्द रिलीज होंगी ये पांच स्पोर्ट्स बायोपिक्स, दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

फिल्म को लेकर मीडिया से बात करते हुए निर्देशक देव कट्टा ने अपनी उत्सुकता को बयां किया था। उन्होंने बताया कि मेरा हमेशा से ही सपना रहा है कि मैं संजय दत्त और जैकी श्रॉफ जैसे बेहतरीन अभिनेताओं के साथ काम करूँ और अब मेरा वह सपना पूरा हो रहा है। संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के इस फिल्म में आने से मेरी यह फिल्म और भी ज्यादा दमदार हो गई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच