जल्द रिलीज होंगी ये पांच स्पोर्ट्स बायोपिक्स, दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: July 9, 2018 03:55 PM2018-07-09T15:55:38+5:302018-07-09T18:10:56+5:30

भारत में ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीमित साधनों और व्यक्तिगत परिस्तिथिओं से जूझते हुए सितारे के रूप में उभरें हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बहुत किया है।

These five sports biopics will be released soon | जल्द रिलीज होंगी ये पांच स्पोर्ट्स बायोपिक्स, दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

जल्द रिलीज होंगी ये पांच स्पोर्ट्स बायोपिक्स, दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार

(वंदना यादव )
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक चलन में हैं। अबतक काफी बायोपिक्स आ चुकीं हैं और दर्शक भी इन बायोपिक्स को पसंद भी करते हैं। लेकिन इसमें भी स्पोर्ट्स बायोपिक्स दर्शकों को खूब लुभाते हैं। भारत में ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीमित साधनों और व्यक्तिगत परिस्तिथिओं से जूझते हुए सितारे के रूप में उभरें हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बहुत किया है। ऐसे ही देश के महान खिलाड़िओं के जीवन को बॉलीवुड पर्दे पर पेश करता है।

हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ ऐसी ही स्पोर्ट्स बायोपिक्स के बारे में जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं।

1. गोल्ड-बलबीर सिंह

डायरेक्टर रीमा कागती द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोल्ड' हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह के जीवन पर आधरित है। जो आजाद भारत को पहला गोल्ड मेडल जिताने वाली टीम का हिस्सा थे। पूरी फिल्म आजाद भारत के पहले ओलम्पिक गोल्ड की कहानी को दर्शकों के सामने पेश कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय सहित कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, निकिता दत्ता और सनी कौशल भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे। मौनी रॉय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज़ होगी। 

2. सूरमा-संदीप सिंह

फिल्म सूरमा भारतीय हॉकी टीम के लीजेंड कप्तान संदीप सिंह की जीवन पर आधारित है जो एक दुर्घटना से पैरालाइज़्ड हो जाते हैं और उन्हें  दो साल तक व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन फिर भी वह हार नहीं मानते हैं और फिर से अपने पैरों पर खड़े होते हैं और अंतरराष्ट्रीय हॉकी 2008 में अपनी वापसी करते हैं। 2009 में भारतीय हॉकी टीम उनकी कप्तानी में सुल्तान अज़लान शाह कप जीतती है और 2012 ओलंपिक्स के लिए चुनी जाती है। फिल्म को शाद अली डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमे दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 13 जुलाई 2018 को रिलीज़ हो रही है।

3. मिताली राज की बायोपिक

हाल ही में खबर आई है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की भी बायोपिक बनने जा रही है। मिताली की कप्तानी में टीम वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। मिताली टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी रही है। इसके अलावा वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन और ODI में 6000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। मिताली चाहती हैं कि उनकी बायोपिक में उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा  निभाएं। 

4. अभिनव बिंद्रा बायोपिक

ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा की बायोपिक बनने की भी तैयारियां चल रही हैं। बायोपिक में अभिनव का रोल एक्टर हर्षवर्धन निभाएंगे कथित रूप से फिल्म बिंद्रा की आत्मकथा, 'ए शॉट एट हिस्ट्री: माय ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलिंपिक गोल्ड' पर आधारित होगी।

5. साइना नेहवाल बायोपिक

खबर है की बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के जीवन पर भी बायोपिक बनेगी जिसमे श्रद्धा कपूर साइना का किरदार निभाएंगी। श्रद्धा ने साइना का रोल प्ले करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Web Title: These five sports biopics will be released soon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे