लाइव न्यूज़ :

10 साल बाद फिर से राजनीति में शामिल होंगे संजय दत्त, इस पार्टी का थामेंगे दामन!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2019 10:14 IST

संजय दत्त ने 2009 में समाजवादी पार्टी से राजनीति में कदम रखे थे। लेकिन इसके बाद से वह राजनीति से दूर हैं। अब कहा जा रहा है कि वह इसकी ओर एक बार फिर से रुख कर सकते हैं।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बैक टू बैक फिल्में पर्दे पर आने को तैयार हैं। ऐसे में संजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संजय 10 साल से करीब राजनीति से दूर हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर से राजनीति में अपने कदम रखने जा रहे हैं।

संजय के राजनीति में शामिल होने की जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री ने दी है। राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने रविवार को बताया कि संजय दत्त पार्टी से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा है कि संजय उनकी पार्टी से 25 सितंबर को जुड़ेंगे।आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की सहयोगी पार्टी है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जानकर ने एक कार्यक्रम में कहा है कि हमने पार्टी विस्तार के लिए फिल्मी क्षेत्र में कान शुरू कर दिया है। इसके जरिए 25 सितंबर को अभिनेता  संजय दत्त हमारी पार्टी में शामिल होंगे।

2009 में समाजवादी पार्टी से लखनऊ से लोकसभा में संजय मैदान में उतरे थे। लेकिन अवैध हथियार रखने पर कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने से वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। अभी इस मामले पर संजय की ओर से किसी भी तरह के बयान नहीं आया है।

टॅग्स :संजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?