लाइव न्यूज़ :

Saheb Biwi Aur Gangster 3: गैंगस्टर बनकर लौटे 'संजय दत्त', बोले- 'बाबा इज बैक.. आया तेरा बाप..'

By विवेक कुमार | Updated: July 14, 2018 12:40 IST

साहब बीवी और गैंगस्टर सीरीज की फ़िल्में रजवाड़े, क्राइम और राजनीति की कहानियों से जुड़ी होती है।

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई: साहब बीवी और गैंगस्टर 3  फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। फिल्म के इस गाने में संजय दत्त के पेटनेम 'बाबा' का इस्तेमाल किया गया है। जो कि काफी दमदार दिखाई दे रहा है। फिल्म का गाना 'बाबा इज बैक.. आया तेरा बाप..' लिरिक्स काफी जबरदस्त है। गाने में संजय दत्त गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं और लोगों को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने का संगीत सिद्धार्थ पंडित ने तैयार किया है। वहीं रेवंत शेरगिल ने इसे अपनी आवाज दी है। गाने में रैप भी जोड़ा गया है।

बता दें कि साहब बीवी और गैंगस्टर 3 सीरीज की फ़िल्में रजवाड़े, क्राइम और राजनीति की कहानियों से जुड़ी होती है। इस फिल्म का डायरेक्शन भी तिंग्मांशु धूलिया ने किया है।

फिल्म में संजय दत्त के अलावा माही गिल, चित्रांगदा सिंह और सोहा अली खान भी नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में पुराने राजा साहब यानी जिमी शेरगिल भी हैं। जो अब जेल से छूट चुके हैं और अपने दुश्मनों से बदला लेते हुए नजर आएंगे। वह इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। 

साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के इस ट्रेलर में कई शानदार डायलॉग्स बोले गए हैं। ट्रेलर की शुरुआत में जिम्मी कहते हैं-परेशानियों से मैं निकल कर आया हूं, सपना मैं देख रहा हूं और प्यार मुझे अक्सर हो जाता है...

आपको बता दें कि तिग्मांशु धूलिया की इस सीरीज में साहेब और बीवी के किरदार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती गई लेकिन हर बार गैंगस्टर को बदल दिया जाता है। पहली फिल्म में गैंगस्टर रणदीप हुड्डा थे। दूसरी फिल्म में इरफान खान और इस बार गैंगस्टर संजय दत्त बने हैं। तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' 27 जुलाई को रिलीज होगी।

टॅग्स :साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्ससंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार