लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने रणबीर कपूर को शादी को लेकर दी गजब की सलाह, कहा- बच्चा जल्दी पैदा करना, आलिया को लेकर कह दी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2022 13:54 IST

संजय दत्त ने रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की कथित शादी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि शादी एक कमिटमेंट है जो वे एक-दूसरे से करेंगे और उन्हें उसपर कायम रहना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त ने कहा कि आलिया तो उनके सामने ही बड़ी हुई हैंसंजय दत्त ने रणबीर और आलिया की शादी की बधाई दी आलिया और रणबीर इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस हफ्ते मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों सिने स्टार की शादी के चर्चों से सोशल मीडिया गरमाया हुआ है। फिल्म उद्योग से जुड़ी सख्सियतें भी अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। वहीं संजय दत्त ने रणबीर को शादी को लेकर जरूरी सलाह दे दी।

संजय दत्त ने रणबीर कपूरआलिया भट्ट की कथित शादी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि शादी एक कमिटमेंट है जो वे एक-दूसरे से करेंगे और उन्हें उसपर कायम रहना होगा। अपनी अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 के प्रमोशन को लेकर ईटाइम्स से बातचीत में संजय दत्त से पूछा गया कि वे दोनों को क्या सलाह देंगे?

इस सवाल के जवाब में केजीएफ स्टार ने कहा, क्या सच में रणबीर की शादी हो रही है? इसके बाद संजय कहते हैं कि अगर वह शादी कर रहा है तो मैं काफी खुश हूं उसके लिए। संजय दत्त ने आगे कह कि आलिया और रणबीर दोनों ही उनके लिए खास हैं। आलिया तो उनके सामने ही बड़ी हुई हैं। 

अभिनेता ने शादी को लेकर कहा कि ये एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्धता होती है। जो हर हाल में एक-दूसरे से निभाना होता है। एक दूसरे का हाथ पकड़कर खुशियों की ओर बढ़ना होगा। आखिर में अपनी बात खत्म करते हुए संजय दत्त ने रणबीर को सलाह देते हुए कहा, रणबीर बच्चे जल्दी करना और हमेशा खुश रहो।'

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर आरके स्टूडियो में इसी हफ्ते शादी के बंधन में बधेंंगे। दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी दोनों की शादी को लेकर खुशी जाहिर की है। बॉम्बे टाइम्स को दिए साक्षात्कार के दौरान घई भावुक हो गए और आलिया और रणबीर के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि ऋषि कपूर 2020 में ही दोनों की शादी करा देना चाहते थे।

टॅग्स :संजय दत्तआलिया भट्टरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?