लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में हो गई 'खलनायक' और 'कालीचरण' के सीक्वल की घोषणा, सुभाष घई को है बस इस बात का इंतजार

By अमित कुमार | Updated: April 27, 2020 14:30 IST

सुभाष घई अपनी दो पुरानी फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने स्टारकास्ट फाइनल नहीं की है। ऐसे में लॉकडाउन के बाद स्टार कास्ट पर काम किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुभाष घई ने कहा कि उनकी टीम पिछले 6-7 महीने से लगातार इस फिल्म के कंटेट पर विचार कर रही थी, जो अब पूरा हो चुका है। सुभाष घई ने कहा कि उन्हें 'खलनायक' के सीक्वल लिखने का आइडिया भी संजय दत्त ने ही दिया था।

मशहूर प्रड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई की 1993 में आई सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने बताया कि वह जल्द ही 'खलनायक' के सीक्वल को लेकर आ रहे हैं। 'मुंबई मिरर' से हुई बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि वो और उनकी टीम पिछले दो साल से इस पर काम कर रहे हैं और अब लगभग स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। 

सुभाष घई ने कहा कि उनकी टीम पिछले 6-7 महीने से लगातार इस फिल्म के कंटेट पर विचार कर रही थी, जो अब पूरा हो चुका है। अब कॉन्टेंट तैयार है, यह कहानी पिछले 'खलनायक' से आगे की होगी। इसमें गैंगस्टर बलराम प्रसाद उर्फ बल्लू जेल से बाहर आता है और उसके बाद की कहानी शुरू होती है। फिल्म के पहले भाग में बल्लू का रोल संजय दत्त ने निभाया था। ऐसे में इस फिल्म में भी संजय दत्त होंगे, इस बात की जानकारी खुद सुभाष घई ने दी।

इसके साथ ही सुभाष घई ने कहा कि उन्हें 'खलनायक' के सीक्वल लिखने का आइडिया भी संजय दत्त ने ही दिया था। 'खलनायक' के अलावा सुभाष अपनी एक और पुरानी फिल्म की रिमेक लाने की तैयारी कर रहे हैं। 1973 में आई फिल्म 'कालीचरण' पर सुभाष ने लगभग अपना काम पूरा कर लिया है। अब ये दोनों ही फिल्में एक नए फ्लेवर के साथ फैंस के बीच आने को तैयार है। 

टॅग्स :सुभाष घईसंजय दत्तमाधुरी दीक्षितबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?