लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को तीसरे स्टेज का लंग कैंसर, इलाज के लिए जा रहे हैं अमेरिका

By सुमित राय | Updated: August 11, 2020 23:34 IST

संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए फिल्मों से ब्रेक लेकर अमेरिका जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त तीसरे स्टेज के फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं।इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए संजय दत्त अमेरिका जा रहे हैं।संजय दत्त की मां नरगिस की भी कैंस र की वजह से ही मौत हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के फैंस के लिए बुरी खबर है, जो फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि संजय दत्त को कैंसर तीसरी स्टेज पर है और इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए वह अमेरिका जा रहे हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक किसी ने भी संजय दत्त को कैंसर होने की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस की भी कैंसर की वजह से ही मौत हुई थी।

मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी पर जाने का ऐलान

संजय दत्त ने मंगलवार को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी पर जाने का बड़ा ऐलान किया था, लेकिन बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी थी। संजय दत्त ने ट्विटर पर लिखा, "हाय दोस्तों, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते काम से छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि मेरी तबीयत को लेकर गैर-जरूरी अनुमान न लगाएं जाएं। आप सभी के प्यार और शुभकामनों की वजह से मैं जल्द ही वापसी करूंगा।"

8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद हुए थे एडमिट

बता दें कि संजय दत्त को शनिवार (8 अगस्त) को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो दिन बाद ही यानि सोमवार की दोपहर को अस्पताल को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन अपने पाली हिल के घर में पहुंचने के अगले दिन ही संजय दत्त ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए छुट्टी पर जाने का बड़ा ऐलान कर दिया।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद संजय दत्त ने खुद ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी थी और बताया था कि वो ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता था कि मैं ठीक हूं। मैं फिलहाल मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हूं और मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की मदद और देखभाल से मैं एक या दो दिन में अपने घर चला जाऊंगा। आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

28 अगस्त को रिलीज होने वाली है संजय दत्त की फिल्म सड़क 2

बता दें कि संजय दत्त की लेटेस्ट फिल्म सड़क 2 इस महीने 28 तारीख को रिलीज होने वाली है, जिसे कोरोना वायरस के कारण ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म साल 1991 में आई फिल्म सड़क की सिक्वल है, जिसमें संजय दत्त और पूजा भट्ट ने लीड रोल निभाया था। सड़क 2 में संजय दत्त के साथ पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे, जो महेश भट्ट के निर्देशन में बनी है। महेश भट्ट आखिरी निर्देशित फिल्म कारतूस 1999 में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :संजय दत्तकैंसरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?