लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती-सिद्धार्थ पिठानी के बाद शक के घेरे में सुशांत सिंह राजपूत के 10 साल पुराने दोस्त संदीप सिंह, ED को मिले अहम सबूत

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 09:53 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह कई भावुक पोस्ट कर दोस्त को याद किया था। इसके साथ ही वह भी लगातार इस केस के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देईडी के हाथ कुछ अहम सबूत लगे है, जिस आधार पर वह संदीप सिंह के साथ बातचीत करना चाहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह करीब 10 साल से एक-दूसरे को जानते थे। संदीप और सुशांत के बैंक खातों के बीच कुछ ट्रांजेक्शन हुए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से प्रवर्तन निदेशालय (ED) सोमवार को पूछताछ की थी। रिया ईडी के सामने दूसरी बार जबकि उनके पिता पहली बार बयान देने आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि रिया को ईडी जल्द ही तीसरी बार भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के 10 साल पुराने दोस्त संदीप सिंह को भी समन भेजा जाना तय है। 

दरअसल, ईडी के हाथ कुछ अहम सबूत लगे है, जिस आधार पर वह संदीप सिंह के साथ बातचीत करना चाहती हैं। संदीप और सुशांत के बैंक खातों के बीच कुछ ट्रांजेक्शन हुए हैं।  जिस विषय में ईडी संदीप से पूछताछ करना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी के हाथों एक बैंक स्टेटमेंट लगी है जिसमें संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के बीच काफी पैसे का लेनदेन हुआ था। जिसे लेकर अभी तक कोई खबर नहीं की गई थी।

संदीप सिंह को 10 साल से जानते थे सुशांत 

सुशांत सिंह राजपूत और संदीप सिंह करीब 10 साल से एक-दूसरे को जानते थे। एक इंटरव्यू के दौरान संदीप ने खुद बताया था कि वह सुशांत के साथ रह चुके हैं। इसके अलावा वह सुशांत की फिल्मों को लेकर उनके साथ बात भी करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह एक्टर के टच में नहीं थे। संदीप ने इसके पीछे का कारण नहीं बताया।  

रिया चक्रवर्ती से 9 घंटे तक चली पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार देर शाम तक 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच