लाइव न्यूज़ :

सना सईद के पिता का निधन, लॉकडाउन के कारण नहीं कर पाई अंतिम दर्शन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 4, 2020 09:11 IST

शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में बेटी अंजली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सना सईद के पिता का निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसना सईद के पिता अब्दुल अहद सईद का निधन हो गया है. कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरी दुनिया लॉकडाउन है और सना यूएस में हैं

शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में उनकी बेटी अंजलि के किरदार में नजर आईं सना सईद के पिता अब्दुल अहद सईद का निधन हो गया है. कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों पूरी दुनिया लॉकडाउन है और सना यूएस में हैं.

ऐसे में वह अपने पिता के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाईं. सना के पिता का निधन 22 मार्च को हुआ था. उस दिन भारत में जनता कर्फ्यू था. सना ने कहा, ''मेरे पिता को डायबिटीज की समस्या थी. इस वजह से उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे.

जब मुझे ये खबर मिली मैं लास एंजिल्स में थी. सुबह 7 बजे मुझे बताया गया कि पापा नहीं रहे. उस वक्त मैं अपने घर आकर मां और बहन को गले लगाना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं कर सकी. जिन परिस्थितियों में मैंने अपने पिता को खोया, वो बहुत दर्दनाक है.

लेकिन मैं जानती हूं कि वह बहुत दर्द में थे और अब वह यकीनन एक बेहतर जगह पर होंगे. उनका अंतिम संस्कार उसी दिन किया गया.'' सना एक इवेंट के लिए लास एंजिल्स गई थीं, लेकिन कोरोना की वजह से वहां लॉकडाउन हो गया और वह वहीं फंस गईं.

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!