लाइव न्यूज़ :

नागा चैतन्य से अलग होने पर टूट गई थीं सामंथा, कहा- लगा था मैं मर ही जाऊंगी

By अनिल शर्मा | Updated: December 7, 2021 16:59 IST

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू ने अक्टूबर के दूसरे दिन शादी के करीब चार साल बाद अलग होने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देचैतन्य की सामंथा (34) से मुलाकात 2010 में आयी फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के सेट पर हुई थीदोनों ने जनवरी 2017 में सगाई की और उसी साल अक्टूबर में शादी कर ली थी

चेन्नईः दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर जोड़ी नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभू ने अक्टूबर के दूसरे दिन शादी के करीब चार साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। इस फैसले से दोनों के प्रशंसकों का काफी धक्का लगा था। इस दौरान रुथ प्रभू को ट्रोल भी किया गया। इस बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्हें लगा था कि वह टूट जाएंगी और मर जाएगी। हालिया साक्षात्कार में नागा चैतन्य से अलग होने को लेकर सामंथा ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह कितनी मजबूत हैं।

फिल्मफेयर संग बातचीत में सामंथा ने कहा, अगर आपका बुरा दिन चल रहा है तो फिर ठीक है। इसके बारे में बात करें, समझें। जैसे ही आप स्वीकार करते हैं कि आप कुछ कर रहे हैं, आपका आधा काम हो जाता है। यह एक कभी ना खत्म होनेवाली लड़ाई है।  सामंथा ने आगे कहा, मुझे लगा था कि अलग होने से टूटकर मर जाऊंगी। बकौल सामंथा- लगा था कि मैं बहुत कमजोर इंसान हूं। अलग होने के बादमें टूट जाऊंगी। लेकिन मैं (यह देखकर) हैरान रह गई कि मैं कितनी मज़बूत हूं...मुझे नहीं लगता था कि मैं इतनी मजबूत बन सकती हूं। गौरतलब है कि अलग होने के बाद कपल ने साझा किए एक बयान में कहा था कि उन्होंने 'अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति और पत्नी के तौर पर अलग होने' का फैसला किया है। सामंथा ने बयान में लिखा था- काफी सोच-विचार के बाद चैतन्य और मैंने अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति और पत्नी के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती एक दशक से ज्यादा वक्त तक रही ,जो हमारे रिश्ते का आधार रही और हमें लगता है कि हमारे बीच हमेशा एक खास रिश्ता रहेगा।

वहीं चैतन्य ने भी ऐसा ही बयान पोस्ट किया था। दोनों ने अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से उनके मुश्किल वक्त में साथ देने को कहा और साथ ही निजता बनाए रखने की अपील की थी ताकि वे आगे बढ़ सकें। 

मालूम हो कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती के बेटे चैतन्य की सामंथा (34) से मुलाकात 2010 में आयी फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के सेट पर हुई थी। उन्होंने जनवरी 2017 में सगाई की और उसी साल अक्टूबर में शादी कर ली थी। दोनों ने एक साथ तीन से ज्यादा फिल्में की। 

हूं।"

टॅग्स :सामंथा अक्किनेनीसाउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!