लाइव न्यूज़ :

नागा चैतन्य अक्किनेनी से तलाक के बाद करियर पर फोकस कर रहीं हैं सामंथा रुथ प्रभु , साइन कर रहीं हैं कई फिल्में

By वैशाली कुमारी | Updated: October 13, 2021 21:06 IST

सामंथा को द फैमिली मैन 2 में देखा गया था। इस फिल्म मे उनके काम को काफी पसंद किया गया है, इसलिए अब वह हिंदी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसामंथा को द फैमिली मैन 2 में देखा गया था सामंथा ने हिंदी प्रोजेक्ट्स भी साइन कर लिए हैं जिसमें से एक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट वह जल्द ही करने वाली हैं

नागा चैतन्य अक्किनेनी के साथ तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अब अपने करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक, सामंथा इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स साइन करने में लगी हुई हैं। बतादें कि सामंथा की अपकमिंग फिल्म शकुंतलम होगी जो कि एक तेलुगू फिल्म है।

इसके अलावा वह एक तेलुगू फिल्म में भी नज़र आएंगी। इस फिल्म में वह शकुंतला के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म कालिदास के पॉपुलर इंडियन प्ले शकुंतला पर आधारित है। फिल्म के लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गुनाशेखर हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी पोस्ट प्रोडक्शन पर काम हो रहा है। सामंथा ने तेलुगू में ही एक और फीमेल सेंट्रिक प्रोजेक्ट साइन किया है जिसकी शूटिंग नवंबर से ही शुरू होने वाली है। खबरों के मुताबिक साउथ के प्रोजेक्ट्स के अलावा सामंथा ने हिंदी प्रोजेक्ट्स भी साइन कर लिए हैं जिसमें से एक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट वह जल्द ही करने वाली हैं।

सामंथा की डेब्यू हिंदी फिल्म के मेकर्स, फिल्म के बाकी स्टारकास्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं। बतादें कि सामंथा को द फैमिली मैन 2 में देखा गया था। इस फिल्म मे उनके काम को काफी पसंद किया गया है, इसलिए अब वह हिंदी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा से ज्यादा फोकस कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई में रहकर अपने बॉलीवुड करियर पर फोकस करने के लिए यहां एक फ्लैट भी खरीद लिया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमासामंथा अक्किनेनीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!